फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Police special cell busts ISI-underworld terror module nine arrested

Terror Module Busted: दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI और अंडरवर्ल्ड से जुड़े नौ आतंकी गिरफ्तार

Sat, 30 May 2026 01:59 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 30 May 2026 01:59 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये संदिग्ध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड के इशारे पर आतंकी घटनाओं की साजिश रच रहे थे। 

विज्ञापन
Delhi Police special cell busts ISI-underworld terror module nine arrested
दिल्ली पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही जांच और खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई। मॉड्यूल की गतिविधियों पर कुछ समय से नजर रखी जा रही थी, जिसके बाद समन्वित अभियान चलाकर इसके सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन




दिल्ली में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान थे संदिग्धों के निशाने पर
शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के इशारे पर काम कर रहे थे। उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों के ठिकानों को निशाना बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी सार्वजनिक स्थानों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन


फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके पूरे नेटवर्क, अन्य सहयोगियों की पहचान और बरामद हथियारों व विस्फोटकों के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली पुलिस इस मामले में सीमा पार संबंधों, फंडिंग नेटवर्क और विदेश में बैठे संचालकों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों पर हमले की रची थी साजिश
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि संदिग्ध आरोपी पावर प्लांट, न्यूक्लियर प्लांट, बिजली घर, एयरपोर्ट, रेलेव स्टेशनों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। पाकिस्तान से भेजा गया विस्फोटक भी बरामद कर लिया गया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी अंडरवर्ल्ड की मदद से देश को दहलाने की खतरनाक साजिश रच रही थी। 


हाई अलर्ट पर राजधानी दिल्ली
आतंकी हमले की साजिश का भंडाफोड़ होने के बाद दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों पर निगरानी और सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। दिल्ली के सभी थानों और जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है और उन्हें केंद्रीय बलों के साथ समन्वय में काम करने के निर्देश दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed