फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi stopped Congress workers who were shouting slogans of Odisha CM murdabad

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभा में लगाए ओडिशा सीएम मुर्दाबाद के नारे, राहुल ने इस तरह रोका

Wed, 06 Feb 2019 05:11 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा Published by: आसिम खान Updated Wed, 06 Feb 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi stopped Congress workers who were shouting slogans of Odisha CM murdabad
राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ओडिशा दौरे पर हैं। राहुल गांधी बुधवार को वहां एक सभा को संबोधित कर रहे थे कि तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के लिए मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर राहुल ने कार्यकर्ताओं को रोकते हुए कहा कि ये कांग्रेस का काम नहीं है। मुर्दाबाद के नारे आरएसएस और भाजपा के लोग लगाते हैं, हम प्यार से काम करते हैं। राहुल ने आगे कहा कि हम लोगों को जोड़ने का काम करते हैं और हम प्यार से इन लोगों को हराएंगे। मुर्दाबाद हम नहीं कहने वाले। 

विज्ञापन
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर आदिवासियों की जमीन छीनने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी जनजातीय समुदाय के अधिकारों के संरक्षण के लिए काम करेगी। राज्य के पिछड़े इलाकों में शामिल भवानीपटना में एक रैली को संबोधित कर रहे गांधी ने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार और ओडिशा में बीजद सरकार दलितों, आदिवासियों, किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए काम करने में विफल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो दलितों की जमीनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। हम ओडिशा में और कहीं भी आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करेंगे। यह 10 दिन के अंदर राहुल गांधी का दूसरा ओडिशा दौरा है जहां विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ में होने हैं। गांधी ने 25 जनवरी को भुवनेश्वर में एक रैली को संबोधित किया था। भाजपा और बीजद पर जोरदार हमला बोलते हुए गांधी ने कहा कि दोनों पार्टियां अपने उद्योगपति दोस्तों के फायदे के लिए काम कर रही हैं, वहीं किसानों और गरीबों की अनदेखी कर रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने 15 उद्योगपतियों का 3.5 लाख करोड़ रुपये का ऋण माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने अपने वादे के बावजूद किसानों को उनके उत्पाद के उचित दाम नहीं दिलाए। नवीन पटनायक ने ओडिशा में किसानों के फायदे के लिए काम नहीं किया। गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सत्ता में आने के दो दिन के भीतर इन राज्यों में कांग्रेस की सरकारों ने कृषि ऋण माफ कर दिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि ‘चौकीदार भ्रष्ट है’। उन्होंने नवीन पटनायक पर चिटफंड घोटालों के लिए रिमोट से चलने का आरोप भी लगाया।

गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने फैसला किया है कि अगर भूमि अधिग्रहण के पांच साल के अंदर परियोजना शुरू नहीं हो पाती तो उद्योग लगाने के लिए ली गयी जमीनें किसानों को लौटा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस दिशा में काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed