फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi still not return 12 tughlaq lane road bunglow which left after disqualification in defamation cas

Rahul Gandhi: लोकसभा सदस्यता बहाल हुए दो महीने बीते, लेकिन अभी तक अपने बंगले में नहीं लौटे राहुल, क्या है वजह?

Tue, 31 Oct 2023 09:44 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 31 Oct 2023 09:44 AM IST
सार

राहुल गांधी 19 साल तक इस बंगले में रहे। सरकारी बंगला खाली कर राहुल गांधी 10, जनपथ वाले सोनिया गांधी के बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। 

विज्ञापन
rahul gandhi still not return 12 tughlaq lane road bunglow which left after disqualification in defamation cas
राहुल गांधी को पुराना सरकारी बंगला मिल गया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर लगी रोक के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हुए दो महीने से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन राहुल गांधी अभी तक अपने पुराने सरकारी बंगले में नहीं लौटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी अभी भी सोनिया गांधी के 10 जनपथ वाले बंगले में रह रहे हैं। गांधी परिवार के करीबी नेताओं का कहना है कि अभी तक यह साफ नहीं है कि राहुल गांधी कब अपने 12, तुगलक लेन वाले बंगले में लौटेंगे।
विज्ञापन


मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी ने खाली किया था बंगला
बता दें कि राहुल गांधी को मोदी सरनेम को लेकर मानहानि मामले में गुजरात की अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी। मानहानि मामले में दोषी पाए जाने और दो साल की सजा होने के बाद नियमों के तहत राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई। जिसके चलते उन्हें अपना नई दिल्ली स्थित 12 तुगलक लेन वाला सरकारी बंगला 23 अप्रैल 2023 को खाली करना पड़ा। राहुल गांधी 19 साल तक इस बंगले में रहे। सरकारी बंगला खाली कर राहुल गांधी 10, जनपथ वाले सोनिया गांधी के बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पुराने बंगले में नहीं लौटे हैं राहुल गांधी
137 दिनों तक संसद सदस्यता  से अयोग्य ठहराए जाने के बाद बीती 7 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी। जिसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो गई और 8 अगस्त को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को उनका पुराना 12, तुगलक लेन वाला बंगला फिर से आवंटित कर दिया। हालांकि दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी राहुल गांधी अभी तक पुराने बंगले में नहीं लौटे हैं और अभी भी 10 जनपथ से ही अपनी राजनीतिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed