{"_id":"5b211fe04f1c1bf46e8b7847","slug":"rahul-gandhi-statement-over-united-opposition-in-2019-lok-sabh-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के खिलाफ बन रहे महागठबंधन का नेता कौन होगा? राहुल गांधी ने साधी चुप्पी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी सरकार के खिलाफ बन रहे महागठबंधन का नेता कौन होगा? राहुल गांधी ने साधी चुप्पी
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 14 Jun 2018 04:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के खिलाफ बन रहे महागठबंधन का नेता कौन होगा? इस सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुप्पी साध ली है। उन्होंने इसके जवाब में सिर्फ भाजपा और आरएसएस को कोसा। राहुल गांधी ने मुंबई में बुधवार को सुबह 8.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की थी। लेकिन उन्होंने पत्रकारों से केवल ढाई मिनट ही बात की।
विज्ञापन
दो दिन के दौरे पर मंगलवार को महाराष्ट्र पहुंचे राहुल ने बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि विपक्ष का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ मात्र राजनीतिक दलों का महागठबंधन नहीं है बल्कि ये जनता की भावना है। हालांकि जब उनसे यह पूछा गया कि विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन का नेता कौन होगा? तब उन्होंने चुप्पी साध ली और एक भी शब्द नहीं बोला।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों का पैसा लूटकर अमीरों को बांटा जा रहा है। अमीरों के लाखों-करोड़ों रुपये कर्ज माफ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार में पेट्रोल की दर 140 डॉलर प्रति बैरल थी, जबकि आज 70 डॉलर प्रति बैरल है। फिर भी लोगों को महंगा पेट्रोल बेचा जा रहा है। राहुल ने सवाल किया कि आखिर, यह पैसा कहां जा रहा है? उन्होंने कहा, विपक्ष मोदी से लगातार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाकर आम आदमी को राहत देने की मांग कर रहा है, लेकिन उनकी इसमें दिलचस्पी ही नहीं है।
विज्ञापन
संविधान को निशाना बना रहे मोदी व भाजपा
राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा देश के संविधान तथा अन्य संस्थानों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनसे जनता ने ये सवाल पूछा है कि इसे कैसे रोकें? कांग्रेस इन सभी आवाजों को एकसाथ करने का प्रयास कर रही है और ये काम जारी है।