{"_id":"65fcc214e2ae1a816d082926","slug":"rahul-gandhi-spokes-to-arvind-kejriwal-family-likely-to-meet-today-news-update-in-hindi-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arvind Kejriwal: राहुल गांधी ने केजरीवाल के परिवार से की बात, आज परिजनों से कर सकते हैं मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Arvind Kejriwal: राहुल गांधी ने केजरीवाल के परिवार से की बात, आज परिजनों से कर सकते हैं मुलाकात
Fri, 22 Mar 2024 04:56 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Fri, 22 Mar 2024 04:56 AM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल के परिवार से फोन पर बात की। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ है।
विज्ञापन
rahul gandhi
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पूरा विपक्ष एक बार फिर एकजुट हो गया है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केजरीवाल के परिवार से फोन पर बात की। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल आज केजरीवाल से मुलाकात भी कर सकते हैं और कानूनी मदद की पेशकश कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी भी समर्थन में आईं
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी केजरीवाल के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने गिरफ्तारी को गलत कदम करार दिया है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर गुरुवार रात को प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह टारगेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है। राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री को शोभा देता है न उनकी सरकार को।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार रात ईडी ने किया गिरफ्तार
दरअसल, गुरुवार शाम करीब सात बजे ईडी की टीम मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर समन देने पहुंची थी। इसके बाद, टीम की ओर से कहा गया कि उनके पास वारंट है वे घर की तलाशी लेंगे। ईडी ने उनसे पूछताछ भी की। पूछताछ के बाद टीम ने केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि कथित शराब घोटाले में अब तक आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नेता गिरफ्तारी हो चुके हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहले से ही जेल में बंद हैं।
यह है आरोप
जुलाई 2022 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने आबकारी नीति में अनियमितता होने के संबंध में उपराज्यपाल को एक रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट में नीति में गड़बड़ी होने के साथ-साथ तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।
मामले में केजरीवाल के अलावा, 15 लोग पहले से गिरफ्तार
- विजय नायर
- अभिषेक बोइनपल्ली
- समीर महेंद्रू
- पी सरथ चंद्रा
- बिनोय बाबू
- अमित अरोड़ा
- गौतम मल्होत्रा
- राघव मंगुटा
- राजेश जोशी
- अमन ढाल
- अरूण पिल्लई
- मनीष सिसोदिया
- दिनेश अरोड़ा
- संजय सिंह
- के. कविता
