{"_id":"5d4d0f418ebc3e6ca06b7a51","slug":"rahul-gandhi-spoke-to-pm-modi-seeking-assistance-for-floods-and-landslides-affected-people-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने की पीएम मोदी से बात, केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगी सहायता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी ने की पीएम मोदी से बात, केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगी सहायता
Fri, 09 Aug 2019 11:44 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल और अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ की गंभीर स्थिति को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उनसे सहायता मांगी।
वायनाड से सांसद राहुल गांधी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के मुताबिक, उन्होंने प्रधानमंत्री से बात की और केरल विशेष रूप से वायनाड में बाढ़ एवं भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए हर संभव सहायता की मांग की। पीएम ने आपदा के प्रभावों को कम करने के लिए हर तरह की सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
इससे पहले देश कई हिस्सों और केरल में आई भयावह बाढ़ पर चिंता प्रकट करते हुए राहुल गांधी ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया था कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ की स्थिति और मदद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे।

Wayanad MP @RahulGandhi spoke to the Prime Minister seeking all possible assistance for the people severely affected by the floods and landslides in the state, especially in Wayanad. The PM has assured to provide any assistance required to mitigate the effects of the disaster.
— Rahul Gandhi - Wayanad (@RGWayanadOffice) August 9, 2019