फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi speaks in London, the next general election between BJP and opposition alliance

लंदन में बोले राहुल गांधी अगला आम चुनाव भाजपा और विपक्षी गठबंधन के बीच

Sun, 26 Aug 2018 01:07 AM IST
भाषा, लंदन 
भाषा, लंदन  Updated Sun, 26 Aug 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi speaks in London, the next general election between BJP and opposition alliance
Congress President Rahul Gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि अगला आम चुनाव भाजपा और विपक्षी गठबंधन के बीच लड़ा जाएगा क्योंकि पहली बार भारतीय संस्थानों पर 'व्यवस्थित हमला' हो रहा है। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में शनिवार को नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एल्युमनी यूनियन (यूके) के साथ बातचीत में गांधी ने कहा कि कांग्रेस की पहली प्राथमिकता भाजपा को हराना और भारत में संस्थानों पर होने वाले अतिक्रमण को रोकना है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि अगला चुनाव बिल्कुल सीधा होगा। एक तरफ भाजपा है और दूसरी तरफ विपक्षी दल हैं। इसका कारण है, पहली बार भारतीय संस्थानों पर हमला हो रहा है। हम जिस चीज का बचाव कर रहे हैं वह भारतीय संविधान और संस्थाओं पर हो रहा हमला है, मैं और समूचा विपक्ष इसे भारत राष्ट्र को बचाने की प्रकृति के तौर पर देख रहा है। 
विज्ञापन


गांधी ने कहा कि इसलिये हम इस बात पर सहमत हुए कि पहली प्राथमिकता भाजपा को हराना और भारत की संस्थाओं पर अतिक्रमण को रोकना है। उस जहर को रोकना है जो फैलाया जा रहा है, उस विभाजन को रोकना होगा जो किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं लोकतांत्रिक व्यवस्था में काम कर रहा हूं। मुझ पर हमला किया जाता है। मैंने सीखा है और आप देख सकते हैं कि मैं क्या लेकर आया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed