{"_id":"5acde7d74f1c1b5d3e8b4835","slug":"rahul-gandhi-slams-prime-minister-narendra-modi-over-unnao-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव रेप केस: PM पर बरसे राहुल, बोले- महिलाओं पर हो रहा अत्याचार, क्या इसपर भी उपवास रखेंगे?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उन्नाव रेप केस: PM पर बरसे राहुल, बोले- महिलाओं पर हो रहा अत्याचार, क्या इसपर भी उपवास रखेंगे?
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Apr 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद न चलने को लेकर भाजपा सांसदों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बृहस्पतिवार को उपवास पर बैठने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने ट्वीट कर यूपी की घटना का हवाला देते कहा है कि यूपी में अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार कर रहे एक पिता पर हुई बर्बरता ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। आशा है कि प्रधानमंत्री जी भाजपा शासन में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, कानून तंत्र की विफलता और बढ़ती अराजकता के लिए भी जल्द ही उपवास रखेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि भाजपा जब विपक्ष में रही तो भी संसद नहीं चलने दी और अब सरकार में आकर खुद ही व्यवधान डालकर ऐसा कर रही है।
विज्ञापन
सरकार इसलिए ऐसा कर रही है ताकि विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव, बैंक घोटाले, रॉफेल सौदा, दलित और महिला अत्याचार, किसानों को उपज की कीमत, एसएससी-सीबीएसई पेपर लीक मामलों पर चर्चा न हो। इसमें तो विपक्ष की कोई भूमिका नहीं है।
प्रधानमंत्री जी इतने कमजोर और बेबस हैं तो सत्ता का सिंघासन छोड़ दें। सरकार का आखिरी साल है ये उपवास का समय नहीं उनके सन्यास का समय है अगर वे अभी भी नहीं जागे तो 2019 उनके वनवास का समय होगा।
कांग्रेस ने कहा देश की जनता सब देख रही है अब शब्दों की कीमत नहीं है। जुमलेबाजी की नाव में बैठकर उन्होंने सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन जब सरकार ही उपवास पर बैठेगी तो जनता किस पर विश्वास करेगी किसके दरवाजे पर दस्तक देगी। प्रधानमंत्री उपवास के नाम पर स्वांग करके बस फोटो खिंचवाने का मौका तलाश रहे हैं।
भाजपा के उपवास के दौरान नेताओं को एडवाइजरी जारी कांग्रेस की तरह खानपान से दूर रहने पर सुरजेवाला ने कहा कि दरअसल उपवास का अर्थ सांकेतिक होता है मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए होता है लेकिन जो लोग मुद्दों से ध्यान भटकाकर उसे अनर्गल बातों में उलझाना चाहते हैं उनके प्रति सहानुभूति है। सरकार जवाब न देकर नए सवाल उठाना चाहती है। जब प्रधानमंत्री उपवास पर बैठेंगे तो सरकार कौन चलाएगा।