फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi slams prime minister modi for helping nirav modi in pnb fraud case

राहुल गांधी ने बताया देश को लूटकर विदेश भागने का 'मोदी फॉर्मूला'

Sat, 17 Feb 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Feb 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi slams prime minister modi for helping nirav modi in pnb fraud case

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई स्थित ब्रांच से 11400 करोड़ रुपये के फ्रॉड ट्रांजेक्शन मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन


कारोबारी नीरव मोदी के भारत से भागने पर राहुल ने कहा कि इसके पीछे प्रधानमंत्री का हाथ है और उनकी मदद से ही नीरव देश छोड़कर भागने में कामयाब हुआ। राहुल ने ट्विटर पर #मोदीरॉब्सइंडिया (मोदी ने भारत को लूटा) के साथ देश से घोटालेबाजों के आसानी से भागने का फार्मूला बताया। उन्होंने ट्वीट किया 'ल (मो) + नी (मो)--- न(मो) (के साथ) -> भा (गो)।' 
विज्ञापन


इस ट्वीट के जरिए राहुल मनी लॉंड्रिंग में ललित मोदी और नीरव मोदी का जिक्र कर रहे हैं। और इनके विदेश भागने पर केंद्र सरकार को जिम्मेदार बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



इससे पहले राहुल ने 15 फरवरी को ट्वीट कर नीरव मोदी का भारत को लूटने का तरीका बताया था। उन्होंने कहा कि नीरव पीएम के साथ दावोस में दिखाई दिया था। उस प्रभाव का इस्तेमाल करके पहले 12,000 करोड़ रुपए लूटे और दूसरा माल्या की तरह देश से भागने में सफल रहे। जबकि सरकार दूसरा रास्ता देख रही थी।' 


बता दें कि नीरव मोदी, उनकी पत्नी एमी, भाई निशाल मोदी और बिजनेस पार्टनर मेहुल चीनूभाई चौकसी घोटाले की जानकारी लोगों तक पहुंचने के पहले ही फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जनवरी 2018 के पहले से दूसरे सप्ताह के दौरान सभी ने भारत छोड़ दिया। नीरव स्विट्जरलैंड चले गए और अनुमान है कि वह इस समय वहीं हैं। 

वह स्विट्जरलैंड से ही कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के आमंत्रण पर 23 जनवरी को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की दावोस में चल रही बैठक में पहुंचे थे। भारतीय निवेशकों (सीईओ) फोरम के सम्मेलन में हिस्सा लिए थे और समूह के लोगों में शामिल होकर प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोटो भी खिंचवाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed