फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi slams Pakistan on ceasefire violation, salutes Indian Army

राहुल गांधी ने सीजफायर उल्लंघन पर पाकिस्तान को लताड़ा, भारतीय सेना को किया सलाम

Fri, 13 Nov 2020 10:11 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 13 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi slams Pakistan on ceasefire violation, salutes Indian Army
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तानी सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों को सलाम किया है। राहुल ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने को लेकर कहा कि त्यौहारों के समय भी अपने परिवार से दूर देश की सुरक्षा में डटे और पाकिस्तान के घृणित मंसूबों को ध्वस्त कर रहे भारतीय जवानों को वह सलाम करते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, ‘पाकिस्तान जब भी संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है, तो उसका डर व कमजोरी और भी स्पष्ट हो जाते हैं।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘त्यौहार पर भी अपने परिवारों से दूर, भारतीय सेना के जवान हमारे देश की सुरक्षा में डटे हैं और पाकिस्तान के घृणित मंसूबों को ध्वस्त कर रहे हैं। सेना के हर जवान को मेरा सलाम।’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में उरी सेक्टर से लेकर गुरेज सेक्टर के बीच कई स्थानों पर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया था। इसमें चार सुरक्षाकर्मियों सहित दस लोगों की जान चली गई थी। बाद में भारतीय जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।


श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलाबारी की। उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और सीमा पार पाकिस्तानी सेना के आधारभूत ढांचे को खासा नुकसान पहुंचाया। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि विस्फोटकों के कई भंडारों के साथ ही आतंकवादियों के कई ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है।

उधर शुक्रवार को भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई बंकर ध्वस्त कर दिए और उनकी चौकियों को भी तबाह कर दिया। भारत की तरफ से जवाबी हमले में पाकिस्तान के 11 सैनिक ढेर हो गए और कई घायल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed