{"_id":"619b4bf75a056c763005c293","slug":"rahul-gandhi-slams-on-central-govt-alleges-corruption-in-jandhan-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का केंद्र पर हमला: राहुल गांधी बोले- कौन है जो जन का धन 'खाता' जा रहा?, एसबीआई ने काटे 164 करोड़ रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का केंद्र पर हमला: राहुल गांधी बोले- कौन है जो जन का धन 'खाता' जा रहा?, एसबीआई ने काटे 164 करोड़ रुपये
Mon, 22 Nov 2021 01:21 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:21 PM IST
सार
राहुल गांधी मोदी सरकार पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। कांग्रेस सांसद ने इस बार जन धन खातों से एसबीआई द्वारा पैसे काटे जाने को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने कहा कि जनधन खातों से एसबीआई ने 164 करोड़ रुपये काट लिए हैं
विज्ञापन
राहुल गांधी , कांग्रेस सांसद
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। जन-धन खातों में पैसे ट्रांसफर करने में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर तंज कसा। राहुल गांधी ने कहा कि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जन-धन खाताधारकों के अकाउंट से कुल 164 करोड़ रुपये की राशि काट ली। राहुल ने एक मीडिया रिपोर्ट भी साझा किया। इस रिपोर्ट में आईआईटी बॉम्बे की स्टडी का हवाला देते हुए यह दावा किया गया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार को घेरा। राहुल ने ट्वीट किया, 'कौन है जो जन का धन ‘खाता’ जा रहा है?'
विज्ञापन
कौन है जो जन का धन ‘खाता’ जा रहा है?#Loot pic.twitter.com/PH7EHwQW58
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 22, 2021
विज्ञापन
एसबीआई ने काटे पैसे नहीं लौटाए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2017 से लेकर सितंबर 2020 तक स्टेट बैंक ने यूपीआई और रूपे कार्ड से हुई ट्रांजेक्शन के जरिए जन-धन खाताधारकों के अकाउंट में करीब 254 करोड़ रुपये इकट्ठे किए। इसके बाद बैंक ने हर खाताधारक के अकाउंट से इस दौरान 17.70 रुपये काटे।
विज्ञापन