फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi slams on central govt alleges corruption in jandhan accounts

कांग्रेस का केंद्र पर हमला: राहुल गांधी बोले- कौन है जो जन का धन 'खाता' जा रहा?, एसबीआई ने काटे 164 करोड़ रुपये

Mon, 22 Nov 2021 01:21 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 22 Nov 2021 01:21 PM IST
सार

राहुल गांधी मोदी सरकार पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। कांग्रेस सांसद ने इस बार जन धन खातों से एसबीआई द्वारा पैसे काटे जाने को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने कहा कि जनधन खातों से एसबीआई ने 164 करोड़ रुपये काट लिए हैं

विज्ञापन
rahul gandhi slams on central govt alleges corruption in jandhan accounts
राहुल गांधी , कांग्रेस सांसद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। जन-धन खातों में पैसे ट्रांसफर करने में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर तंज कसा। राहुल गांधी ने कहा कि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जन-धन खाताधारकों के अकाउंट से कुल 164 करोड़ रुपये की राशि काट ली। राहुल ने एक मीडिया रिपोर्ट भी साझा किया। इस रिपोर्ट में आईआईटी बॉम्बे की स्टडी का हवाला देते हुए यह दावा किया गया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार को घेरा। राहुल ने ट्वीट किया, 'कौन है जो जन का धन ‘खाता’ जा रहा है?'  

विज्ञापन


विज्ञापन


एसबीआई ने काटे पैसे नहीं लौटाए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2017 से लेकर सितंबर 2020 तक स्टेट बैंक ने यूपीआई और रूपे कार्ड से हुई ट्रांजेक्शन के जरिए जन-धन खाताधारकों के अकाउंट में करीब 254 करोड़ रुपये इकट्ठे किए। इसके बाद बैंक ने हर खाताधारक के अकाउंट से इस दौरान 17.70 रुपये काटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed