फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi slams modi government over rafale deal

देश जानना चाहता है मोदी और अंबानी के बीच क्या सौदा हुआ: राफेल डील पर राहुल गांधी

Thu, 30 Aug 2018 08:35 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Aug 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi slams modi government over rafale deal

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि देश जानना चाहता है कि ‘मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी के बीच क्या सौदा हुआ है।’ उन्होंने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग करते हुए कहा कि जेपीसी की जांच से स्पष्ट हो जाएगा कि राफेल सौदे में क्या हुआ था।

विज्ञापन


राफेल मामले मे जेपीसी पर जवाब देने के लिए वित्त मंत्री अरूण जेटली को 24 घंटे की ‘समयसीमा’ देने वाले गांधी ने कहा, 'कल जेटली जी ने सवाल पूछे। मैंने अरुण जेटली के द्वारा नरेन्द्र मोदी जी को एक विकल्प दिया। विकल्प यह था कि जेपीसी बनाई जाए। इससे सब साफ हो जाएगा, सबको पता लग जाएगा कि राफेल में क्या हुआ।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जेपीसी पर किसी भी विपक्षी दल को ऐतराज नहीं है। अरुण जेटली जी लंबे-लंबे ब्लॉग लिख रहे हैं, लेकिन जेपीसी के बारे में कुछ नहीं बोल रहे। अब मैं समझता हूं कि अरुण जेटली जी फंस गए हैं क्योंकि अनुमति तो नरेन्द्र मोदी जी को देनी है। जेटली जी ने पता नहीं पूछा या नहीं पूछा, शायद वो इतना घबरा गए हैं, कि पूछें भी ना।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'राफेल बड़ा स्पष्ट मामला है। अनिल अंबानी जी ने हवाई जहाज कभी नहीं बनाया। वह 45,000 करोड़ रुपए के कर्जे में हैं। दूसरी तरफ, सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, 70 साल से हवाई जहाज बना रही हैं उस पर कोई कर्जा नहीं है।' 


गांधी ने कहा, 'सवाल यह है कि हवाई जहाज 520 करोड़ रुपए का था, उसको आपने 1,600 करोड़ रुपए में क्यों खरीदा? किसको फायदा पहुंचाने के लिए खरीदा? अब अरुण जेटली जी उल्टा मुझसे सवाल पूछ रहे हैं। पूरा देश जानना चाहता है कि अनिल अंबानी जी ने और मोदी जी ने क्या डील की है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed