फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi slams govt over rising inflation, shares video of his visit to Azadpur Mandi

Inflation: राहुल गांधी ने बढ़ती महंगाई पर सरकार की आलोचना की, आजादपुर मंडी के अपने दौरे का वीडियो किया साझा

Mon, 07 Aug 2023 03:48 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 07 Aug 2023 03:48 PM IST
सार

अपने वीडियो के लिंक के साथ एक ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने आजादपुर मंडी में मजदूरों, व्यापारियों और किसानों से मुलाकात की और जाना कि मंडी में 'मंदी' क्यों है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi slams govt over rising inflation, shares video of his visit to Azadpur Mandi
आजादपुर मंडी में राहुल गांधी। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@RahulGandhi

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र पर हमला बोला और आरोप लगाया कि सरकार गरीबों की बात भी नहीं सुन रही है। उन्होंने आजादपुर मंडी के अपने हालिया दौरे का एक वीडियो साझा किया जहां उन्होंने कुछ सब्जी और फल विक्रेताओं के साथ-साथ व्यापारियों से मुलाकात की थी। गांधी ने आजादपुर मंडी में अपनी बातचीत का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया।

विज्ञापन


अपने वीडियो के लिंक के साथ एक ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने आजादपुर मंडी में मजदूरों, व्यापारियों और किसानों से मुलाकात की और जाना कि मंडी में 'मंदी' क्यों है। पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, जटाशंकर एक मजदूर हैं, जो इस काम के कारण एक साल से ज्यादा समय से घर नहीं जा पाए हैं, अपने परिवार से नहीं मिल पाए हैं। जाएं भी तो कैसे, काम छूटा तो पैसे कट जाएंगे और इस महंगाई में गुजारा और मुश्किल हो जाएगा। गांधी ने कहा, एक दुकानदार ने मुझे ये भी बताया कि नुकसान के कारण हफ्ते में दो से तीन रातें भूखे ही सोना पड़ता है। देश के गरीबों की समस्याओं का समाधान करना तो दूर, सरकार उनकी बात भी नहीं सुन तक नहीं रही है! समय बदलेगा, भारत एकजुट होगा, गरीबों के आंसू पोछे जाएंगे।
विज्ञापन

 



राहुल गांधी ने पिछले मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आजादपुर मंडी का दौरा किया था और वहां कुछ सब्जी और फल विक्रेताओं से मुलाकात की थी। यह दौरा हरियाणा के सोनीपत जिले में खेतों में धान की रोपाई कर रहे कुछ किसानों और कुछ महिला खेत मजदूरों से मिलने के कुछ दिनों बाद किया था, जिन्हें बाद में उन्होंने अपनी मां के आवास पर आमंत्रित किया था। गांधी ने हरियाणा की लगभग 30 महिला किसानों के साथ भोजन किया था। इस दौरान उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed