योग दिवस पर राहुल ने सेना की ‘डॉग यूनिट’ की तस्वीरें शेयर कीं, राजनाथ भी भड़के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेना की ‘डॉग यूनिट’ के योग कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते ही भाजपा और सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। भाजपा ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए जीवन का मतलब सिर्फ हंसी-मजाक है।
दरअसल गांधी ने ट्विटर पर ‘डॉग यूनिट’ के एक योग कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, ‘न्यू इंडिया।’ उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें ‘डॉग यूनिट’ से जुड़े जवानों के साथ खोजी कुत्ते भी योगासन की मुद्रा में नजर आ रहे हैं।
इसे लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल को आड़े हाथों लिया। राजनाथ ने ट्वीट कर कहा- राहुल जी, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि ये (डॉग) भी भारतीय सेना का हिस्सा हैं देश की रक्षा में अपना योगदान देते हैं। जब कोई लगातार हमारी सेना का अपमान करता है तो हम इतना ही कह सकते हैं कि ऊपर वाला उसे सद्बुद्धि दे।
With due respect to you, @RahulGandhi Ji, these are proud members of the Indian Army and they contribute to the safety of our nation.
जब कोई बार-बार हमारी सेना का अपमान करता है तो यही प्रार्थना की जा सकती है कि हे भगवान सद्बुद्धि दे! https://t.co/lHQssicPng — Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 21, 2019
भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए नया भारत बना है और राहुल गांधी के ट्वीट से खुलासा होता है कि उनके जरिए नई कांग्रेस बनी है।’ उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी के लिए जीवन मजाक है और वह उस तरह के पोस्ट करने के अवसर ढूंढते रहते हैं जो उन्हें उनके पसंदीदा पीदी (राहुल का पालतू कुत्ता) की याद दिलाए।’
वहीं अभिनेता और भाजपा नेता परेश रावल ने राहुल को मुंहतोड़ जवाब दिया, उन्होंने कहा कि 'न्यू इंडिया में कुत्ते आपसे ज्यादा होशियार हैं।'
Dogs smarter than you in New India: Paresh Rawal's retort to Rahul
— ANI Digital (@ani_digital) June 21, 2019
Read story @ANI | https://t.co/k092OcAs3q pic.twitter.com/b7Q6Q03bse
गौरतलब है कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची और कई मंत्रियों ने अलग-अलग जगहों पर योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।