फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi slam centre over economy covid 19 china says they did not pay heed to my warnings

राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा- कोविड चेतावनी की अनसुनी, नतीजा- देश पर आपदा

Fri, 24 Jul 2020 02:16 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 24 Jul 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi slam centre over economy covid 19 china says they did not pay heed to my warnings
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी कोरोना वायरस, अर्थव्यवस्था और चीन को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कोविड और अर्थव्यवस्था को लेकर मेरी चेतावनी अनसुनी करने का नतीजा है- देश में आपदा। उन्होंने चीन को लेकर अपनी बात को अनसुनी न करने को कहा।

विज्ञापन

राहुल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, 'मैं कोविड-19 और अर्थव्यवस्था के बारे में सचेत करता रहा। उन्होंने मेरी चेतावनी को नहीं सुना। नतीजा- देश पर आपदा। मैं चीन के बारे में भी बार बार सचेत कर रहा हूं। वे अब भी नहीं सुन रहे।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने वीडियो सीरीज 'सत्य का सफर: राहुल गांधी के साथ' के जरिए सरकार को निशाने पर लिया। इस सीरीज की तीसरी कड़ी गुरुवार को जारी की गई। राहुल गांधी ने वीडियो में चीन से निपटने के बारे में बताया। राहुल ने कहा कि अगर आप उनसे निपटने के लिए मजबूत स्थिति में हैं, तभी आप काम कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि आप उनसे वो हासिल कर पाएंगे, जो आपको चाहिए और यह सचमुच में किया जा सकता है, लेकिन अगर चीन ने कमजोरी पकड़ ली, तो फिर ये गड़बड़ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सबसे पहली बात यह है कि आप बिना किसी दृष्टिकोण के चीन से निपट नहीं सकते हैं।  मैं केवल राष्ट्रीय दृष्टिकोण की बात नहीं कर रहा हूं, मेरा मतलब अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed