रजनीकांत ने इंदिरा और राजीव की तरह मोदी को बताया करिश्माई नेता, राहुल को दी सलाह
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में मचे घमासान के बीच इस्तीफे पर अड़े अध्यक्ष राहुल गांधी को मनाने के लिए उनकी बहन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई नेता उनके घर पहुंचे। इस बीच अब अभिनेता से नेता बने रजनीकांत का भी राहुल गांधी को लेकर बयान आया है। उन्होंने राहुल को इस्तीफा नहीं देने को कहा है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
रजनीकांत ने तमिलनाडु में कहा, "उन्हें (राहुल गांधी) को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। उन्हें साबित करना चाहिए कि वो कर सकते हैं। लोकतंत्र में विपक्ष को भी मजबूत होना चाहिए।"
वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कहा, "ये जीत मोदी के लिए जीत है। वह एक करिश्माई नेता हैं। भारत में जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी के बाद अब वो करिश्माई नेता हैं। मैं उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जाऊंगा।"
Actor turned politician Rajinikanth in Chennai, Tamil Nadu: He (Rahul Gandhi) should not resign. He should prove he can do it. In democracy the opposition should also be strong. https://t.co/Z3H4Tf25l3
— ANI (@ANI) May 28, 2019
पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे राहुल
एक समाचार चैनल से पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि राहुल ने कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक शाम साढे चार बजे उनके घर पर होगी। सुरजेवाला ने कहा है कि राहुल पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे।
इससे पहले कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को राहुल से उनके घर पर मिलने की कोशिश की, लेकिन राहुल ने मिलने से इनकार कर दिया। इन सबके बावजूद राहुल ने कहा कि अब पार्टी को गांधी परिवार से बाहर किसी और को अध्यक्ष चुन लेना चाहिए।
गहलोत से भी नहीं मिले राहुल
राजस्थान में सभी 25 सीट हारने के बाद कांग्रेस में छिड़ी कलह के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे, लेकिन राहुल ने उनसे मुलाकात करने से इनकार कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने सुबह 11 बजे गहलोत को मिलने का अपॉइंटमेंट दिया था लेकिन फिर उनसे मिलने से इनकार कर दिया।