फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi self-confidence or pride! 'BJP can only defeat by the Congress'

राहुल का आत्मविश्वास या घमंड! 'भाजपा को केवल कांग्रेस ही हरा सकती है'

Wed, 08 May 2019 03:59 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरुलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरुलिया Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 08 May 2019 03:59 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi self-confidence or pride! 'BJP can only defeat by the Congress'
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा को केवल कांग्रेस ही हरा सकती है। वह मंगलवार को प. बंगाल के पुरुलिया में चुनावी सभा संबोधित कर रहे थे। राहुल ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी देश को जाति-संप्रदाय के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। वह जहां भी जाते हैं घृणा फैलाकर माहौल को दूषित करते हैं। हुए हर वर्ग की आवाज को संसद में बुलंद किया है। झारखंड के सिंहभूम में राहुल ने कहा, सत्ता में आए तो आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा करेंगे।

विज्ञापन


प. बंगाल-झारखंड में राहुल आदिवासियों के जल, जंगल व जमीन की सुरक्षा करेंगे

कांग्रेस ने पीएम मोदी की चुनौती पर पूर्व पीएम राजीव गांधी की उपलब्धियां गिनाईं। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा- राजीव ने ही 18 साल में मतदान का अधिकार दिलाया। आईटी क्रांति, लाइसेंस राज की समाप्ति, एविएशन पॉलिसी, पंचायती राज जैसे फैसले किए। सिंघवी ने कहा- फरवरी 2004 में बोफोर्स केस में हाईकोर्ट ने राजीव को क्लीनचिट दी थी। 14 साल बाद मोदी सरकार में अपील फाइल हुई, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed