फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi seen without his white tshirt in kurta payjama after leader of opposition

Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष बनते ही क्यों उतार दी राहुल गांधी ने सफेद टी-शर्ट! यह वजह आई है सामने

Wed, 26 Jun 2024 04:05 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हो या न्याय यात्रा। चुनावी रैलियां रही हों या कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के नेताओं की बैठकें। राहुल गांधी को बीते कुछ सालों में इन सभी कार्यक्रमों में सफेद टी-शर्ट में ही देखा गया है। लेकिन राहुल गांधी की लंबे समय से पहनी जा रही है वेशभूषा बुधवार को नेता प्रतिपक्ष बनते ही बदल गई।
loader
rahul gandhi seen without his white tshirt in kurta payjama after leader of opposition
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते कुछ सालों से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को एक खास ड्रेस में देखा जाता रहा है। यह ड्रेस कुछ और नहीं बल्कि सफेद टी-शर्ट और पैंट ही है। लेकिन बुधवार को राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद लंबे अरसे बाद सफेद टी-शर्ट की बजाय कुर्ते में नजर आए। उनकी इस बदली वेशभूषा को लेकर कांग्रेस से लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं होने लगीं। चर्चा इस बात की सबसे ज्यादा हुई कि राहुल गांधी ने जिस टी-शर्ट को पारदर्शिता, दृढ़ता और सादगी का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया था। आखिर उसको नेता प्रतिपक्ष बनते ही क्यों उतार दिया? 


लंबे अरसे बाद सफेद कुर्ते पायजामे में दिखे राहुल गांधी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हो या न्याय यात्रा। चुनावी रैलियां रही हों या कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के नेताओं की बैठकें। राहुल गांधी को बीते कुछ सालों में इन सभी कार्यक्रमों में सफेद टी-शर्ट में ही देखा गया है। लेकिन राहुल गांधी की लंबे समय से पहनी जा रही है वेशभूषा बुधवार को नेता प्रतिपक्ष बनते ही बदल गई। वह सदन में लंबे अरसे बाद सफेद कुर्ते में दिखे। सियासी गलियारों में कहा यही जा रहा है कि राहुल गांधी ने सिर्फ नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहले दिन के लिए ही यह टी-शर्ट उतारी है। राहुल गांधी से करीब से जुड़े सूत्रों की मानें, तो राहुल की वेशभूषा आम नेताओं की तरह सफेद कुर्ते पायजामे में ज्यादा नहीं दिखने वाली है। कहा यही जा रहा है कि सिर्फ संदेश देने के लिहाज से राहुल गांधी ने बुधवार को कुर्ता पहना।




सफेद टीशर्ट को पारदर्शिता, दृढ़ता की परिचायक
दरअसल राहुल गांधी की सफेद टी-शर्ट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात हुई, जब उन्होंने खुद सिर्फ सफ़ेद टी-शर्ट कैंपेन की शुरुआत की। बल्कि खुद राहुल गांधी ने अपनी सफेद टी-शर्ट को पारदर्शिता दृढ़ता और सादगी का परिचायक बताया था। राहुल गांधी ने अपने एक कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच में हुए साक्षात्कार के दौरान कहा था कि जो उनको कंफर्ट लगता है, वह वही कपड़ा पहनते हैं। ऐसे में बुधवार को महत्वपूर्ण मौके पर उनकी बदली गई सफेद टी-शर्ट पर चर्चाएं होने लगीं। हालांकि राहुल गांधी को करीब से जानने वालों का कहना है कि भले ही नेता प्रतिपक्ष बनते उन्होंने सफेद कुर्ता पहना हो। लेकिन यह ड्रेस उनकी हमेशा नहीं चलने वाली। वह आने वाले दिनों में अपने उसी वेशभूषा में दिखेंगे, जिसमें वह भारत जोड़ो यात्रा से लेकर न्याय यात्रा और तमाम अन्य कार्यक्रमों में दिखते थे। यानी कि राहुल फिर से ज्यादातर सफेद टी-शर्ट में ही दिखेंगे।

'नेताओं की वेशभूषा में आया बदलाव'
फैशन डिजाइनर कामरान खान कहते हैं कि बीते कुछ समय में नेताओं की वेशभूषा में काफी बदलाव देखा गया है। खासतौर से उनकी पारंपरिक ड्रेस कुर्ता-पायजामे या कुर्ते धोती की जगह पर डिजाइनर सूट या कैजुअल टी-शर्ट और जींस में देखा जा रहा है। और अगर कुर्ते की ड्रेस होती भी है, तो वह भी अमूमन ज्यादातर डिजाइनर ही होती है। कामरान कहते हैं कि राहुल गांधी ने निश्चित तौर पर बीते कुछ समय से जो सफेद टी-शर्ट को पहनकर अपनी बड़ी-बड़ी रैलियां और बड़े आयोजन किए हैं, वह एक ट्रेंड सेट हो गया है। खासतौर से उनकी सफेद टी-शर्ट कैंपेन के बाद कांग्रेस के नेताओं समेत उनके चाहने वालों ने भी टी-शर्ट को पहनना शुरू किया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद अपनी ट्रेंडिंग सफ़ेद टी शर्ट क्यों बदली इसका जवाब तो वही दे सकते हैं। लेकिन कंफर्ट के लिहाज से ही अब कॉरपोरेट से लेकर पॉलिटिक्स में ड्रेसिंग सेंस चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed