{"_id":"5c376188bdec22737361a690","slug":"rahul-gandhi-secretly-follows-instructions-of-mother-sonia-gandhi-poonam-mahajan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के आंचल के पीछे छिपकर राजनीति करते हैं राहुल गांधी: पूनम महाजन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मां के आंचल के पीछे छिपकर राजनीति करते हैं राहुल गांधी: पूनम महाजन
Thu, 10 Jan 2019 08:45 PM IST
अमर शर्मा
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 10 Jan 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
पूनम महाजन
- फोटो : PTI
तीन राज्यों के चुनाव में कांग्रेस को मिली सफलता को कांग्रेसी भले ही राहुल की सफलता बता रहे हों, लेकिन भाजपा की नजर में वे अभी भी राजनीति के परिपक्व खिलाड़ी नहीं हैं। गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां के आंचल के पीछे छिपकर राजनीति करते हैं। उनके किसी भी निर्णय में उनसे ज्यादा उनकी मां की भूमिका होती है।
राहुल गांधी द्वारा रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पूनम महाजन ने कहा कि वे ऐसी पार्टी से हैं जहां सबसे बड़ी भूमिकाएं महिलाओं के द्वारा निभाई जा रही हैं। ऐसे में जहां महिलाओं की क्षमताओं पर सवाल किया जाता है, उन्हें अपने बयान पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
इस बीच सांस्कृतिक, खेल, लेखन, नुक्कड़ नाटक जैसे अनेक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। जिस युवा को जिस विधा के माध्यम से स्वयं को आगे लाना पसंद होगा, उन्हें उन्हीं की पसंद के काम में लगाया जाएगा। इस बीच युवाओं की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उनसे उतना ही समय की अपेक्षा की जाएगी जितना वे पार्टी को देना चाहेंगे। महाजन ने गुरुवार को एक कालर टोन और रिंगटोन भी लोगों के सामने पेश किया जो आने वाले समय में युवा कार्यकर्ताओं के फोन पर सुनाई पड़ेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी द्वारा रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पूनम महाजन ने कहा कि वे ऐसी पार्टी से हैं जहां सबसे बड़ी भूमिकाएं महिलाओं के द्वारा निभाई जा रही हैं। ऐसे में जहां महिलाओं की क्षमताओं पर सवाल किया जाता है, उन्हें अपने बयान पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
2019 में युवा मोर्चे की भूमिका महत्वपूर्ण
युवा मोर्चे की अध्यक्ष पूनम महाजन ने कहा कि 2019 में नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए युवा मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि वे पूरे देश में 'हर बूथ, 10 यूथ' और स्मार्ट फोन सहयोगियों के लिए विशेष कार्यकर्ता बनाएंगे।
विज्ञापन
पहली बार वोट करने वाले युवा लक्ष्य
महाजन के मुताबिक 12 जनवरी से शुरू होकर दो मार्च तक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) लगभग दो दर्जन कार्यक्रम चलाएगा। देश के सभी प्रमुख शिक्षण संस्थानों में कैंपस प्रमुख बनाए जाएंगे। महाजन के मुताबिक भाजयुमो पहला वोट मोदी को नाम से एक अभियान चलाएगा। इसके तहत लगभग 15 करोड़ उन युवाओं को फोकस किया जाएगा जो पहली बार वोटर बने हैं।5 मिनट में संदेश वायरल करेंगे
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की कोशिश बूथ और मंडल स्तर पर लगभग एक करोड़ कार्यकर्ता तैयार करने की है। ये कार्यकर्ता स्मार्ट फोन से लैस होंगे जिससे पार्टी मुख्यालय से शुरू होने वाले संदेश को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पांच मिनट के अंदर पूरे देश में पहुंचाने में सक्षम होंगे।इस बीच सांस्कृतिक, खेल, लेखन, नुक्कड़ नाटक जैसे अनेक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। जिस युवा को जिस विधा के माध्यम से स्वयं को आगे लाना पसंद होगा, उन्हें उन्हीं की पसंद के काम में लगाया जाएगा। इस बीच युवाओं की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उनसे उतना ही समय की अपेक्षा की जाएगी जितना वे पार्टी को देना चाहेंगे। महाजन ने गुरुवार को एक कालर टोन और रिंगटोन भी लोगों के सामने पेश किया जो आने वाले समय में युवा कार्यकर्ताओं के फोन पर सुनाई पड़ेंगे।