PNB स्कैम पर राहुल गांधी बोले- PM मोदी के कार्यकाल में एक और "जनधन लूट योजना"
वहीं उन्होंने कहा कि नीरव मोदी की तरह देश में एक और घोटाला हो गया है। 390 करोड़ रुपये के इस घोटाले में दिल्ली का एक ज्वेलर शामिल है। उन्होंने कहा कि यह भी नीरव मोदी और माल्या की तरह गायब हो गया।
Under Modi Ji's "Jan Dhan Loot Yojana", another scam!
390 Cr., involving a Delhi based jeweller. Same Modus operandi as Nirav Modi. Fake LOU's.
Predictably, like Mallya and Nirav, this promoter too has disappeared while the Govt looked the other way.#ModiRobsIndiaविज्ञापन विज्ञापन— Office of RG (@OfficeOfRG) February 24, 2018
बता दें कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के बाद सीबीआई ने दिल्ली के एक हीरा निर्यातक के खिलाफ कर्ज धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। 389.85 करोड़ रुपये का यह कर्ज घोटाला ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) में हुआ है। सीबीआई ने कथित धोखाधड़ी के इस मामले में द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल प्रा. लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
सीबीआई ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शिकायत पर की कार्रवाई
बैंक की ओर से कराई गई जांच में पाया गया कि कंपनी ने लेटर ऑफ क्रेडिट का इस्तेमाल सोने और दूसरे कीमती रत्नों की खरीद का भुगतान करने के लिए किया। कंपनी ने फर्जी लेनदेन का उपयोग कर सोने और धन को देश से बाहर भेजा। बैंक की शिकायत को सीबीआई की एफआईआर का हिस्सा बनाया गया है। कंपनी कुछ ऐसी कंपनियों के साथ भी लेनदेन कर रही थी, जो अस्तित्व में ही नहीं हैं।