फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi says to congress mps Don't react to remarks by INDIA bloc allies

Congress: राहुल ने पार्टी के सांसदों को दी नसीहत, बोले- इंडिया गठबंधन के नेताओं के बयान पर न करें टिप्पणी

Tue, 10 Dec 2024 08:34 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 08:34 PM IST
सार

 INDIA bloc: राहुल गांधी की यह सलाह ऐसे समय में आई है, जब भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न नेता नेतृत्व के मुद्दे को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता आक्रामक तरीके से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व सौंपने की वकालत कर रहे हैं।

विज्ञापन
rahul gandhi says to congress mps Don't react to remarks by INDIA bloc allies
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपनी पार्टी के सांसदों को कहा कि वे विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक दलों के नेताओं के बयानों पर टिप्पणी करने से परहेज करें क्योंकि अगर कोई मुद्दा है तो उसे पार्टी नेतृत्व देखेगा। सूत्रों के अनुसार पार्टी के लोकसभा सदस्यों के साथ बैठक में राहुल गांधी ने यह भी कहा कि सांसदों को जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाते रहने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन


राहुल गांधी की यह सलाह ऐसे समय में आई है, जब भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न नेता नेतृत्व के मुद्दे को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता आक्रामक तरीके से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व सौंपने की वकालत कर रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह पार्टी के लोकसभा सांसदों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सांसदों से यह भी कहा कि वे सुनिश्चित करें कि संसद की बैठकों से पहले पार्टी के विरोध प्रदर्शन में भी सभी मौजूद रहें, खासकर तब जब कांग्रेस अध्यक्ष इसमें भाग ले रहे हों।  सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों से कहा कि वे सहयोगी दलों के छोटे और मध्य स्तर के नेताओं के बयानों पर टिप्पणी नहीं करें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विपक्षी समूह में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस मुद्दों को सुलझाने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने मंगलवार को संकेत दिया कि उनकी पार्टी इस बात पर चर्चा करने के लिए तैयार है कि क्या कांग्रेस के बाहर किसी को विपक्षी गठबंधन इंडिया का नेतृत्व करना चाहिए। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भी अपनी नेता ममता बनर्जी को विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व देने की पैरवी की थी।

राहुल गांधी ने कहा कि अदाणी मुद्दे पर विपक्ष के विरोध से सरकार घबरा रही है और उन्हें लोगों के मुद्दे उठाते रहना चाहिए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता ने जोर देकर कहा कि वह चाहते हैं कि सदन चले ताकि विपक्ष की आवाज सुनी जा सके। माना जा रहा है कि वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सांसदों से विरोध के लिए नए नए सुझाव लाने का आग्रह किया है।


बैठक के तुरंत बाद कई विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में अदाणी मुद्दे पर प्रदर्शन किया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरबपति गौतम अदाणी के कार्टून छपे काले 'झोले' थे और आगे की तरफ 'मोदी अदाणी भाई भाई' लिखा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed