फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says my marriage done with Congress party

शादी के सवाल पर राहुल गांधी बोले- 'हो चुकी है मेरी शादी...'

Wed, 15 Aug 2018 02:52 AM IST
एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद Updated Wed, 15 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi says my marriage done with Congress party
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शादी के सवाल पर कहा है कि उन्होंने कांग्रेस के साथ विवाह कर लिया है। दो दिन के दौरे पर हैदराबाद आए कांग्रेस अध्यक्ष से यह सवाल कुछ संपादकों ने पूछा था। इस दौरान राहुल ने दावा किया कि 2019 में नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा कहा कि 2019 में भाजपा 230 सीटों तक भी नहीं पहुंच पाएगी। ऐसे में मोदी के दोबारा पीएम बनने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने भरोसा जताया कि तेलंगाना में कांग्रेस सत्ता में आएगी। 
विज्ञापन



भ्रष्टाचार का नया नाम है 'रि-डिजाइनर' : राहुल 

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर निशाना साधते हुए इन्हें परियोजनाओं का 'रि-डिजाइनर' करार दिया। उन्होंने कहा कि पहले जिसे ये भ्रष्टाचार कहते थे, अब उसे 'रि-डिजाइनर'  कहते हैं।  राहुल ने ये भी कहा कि पूरे विश्व में पेट्रोल-डीजल के दाम घट रहे हैं, जबकि भारत में ये बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों और बेरोजगार युवाओं को सार्वजनिक मीटिंग में संबोधित कर रहे राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी ने राफेल डील की ‘रि-डिजाइनिंग’ से अनिल अंबानी को लाखों करोड़ रुपये मुफ्त तोहफे के तौर पर दे दिए। पहले वे (मोदी) इसे भ्रष्टाचार कहते थे। लेकिन अब इसे रि-डिजाइनिंग का नया नाम दिया गया है।

राज्य में आपके मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) भी परियोजनाओं की रि-डिजाइनिंग के माहिर हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा, कांट्रेक्ट पाने से महज दस दिन पहले ही कंपनी शुरू करने वाले अनिल अंबानी के पास एयरक्राफ्ट बनाने का कोई अनुभव तक नहीं है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जो भी रि-डिजाइनर मोदी वहां (केंद्र में) करते हैं, रि-डिजाइनर राव उसका यहां (तेलंगाना में) समर्थन करते हैं। मुख्यमंत्री ने जीएसटी और नोटबंदी का समर्थन किया था। राहुल ने मुख्यमंत्री पर बीआर अंबेडकर के नाम वाली तेलंगाना सिंचाई परियोजना का नाम बदलकर कालेश्वरम करते हुए इसे दोबारा लांच करने का आरोप लगाया।


साथ ही आरोप लगाया कि इस ‘रि-डिजाइनिंग’ से परियोजाना की लागत 38 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपये कर दी गई। राहुल ने केसीआर के परिजनों को लक्ष्य करते हुए कहा, कोई टेंडर नहीं और कोई पारदर्शिता नहीं। सारा पैसा एक परिवार को जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed