फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi says Modi ji has a deep dislike for two things ideas of Mahatma Gandhi and rights of poor

मनरेगा पर रार: 'मोदी जी को दो चीजों से नफरत... गांधी के विचार और गरीब के अधिकार से', राहुल का PM पर बड़ा हमला

Tue, 16 Dec 2025 04:28 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 16 Dec 2025 04:28 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को ग्रामीण रोजगार बिल को महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान बताया। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि गंभीर बेरोजगारी से भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के बाद अब वह ग्रामीण गरीबों की सुरक्षित रोजी-रोटी खत्म करना चाहती है।

विज्ञापन
Rahul gandhi says Modi ji has a deep dislike for two things ideas of Mahatma Gandhi and rights of poor
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सासंद और लोकसभा में नेता के विपक्ष राहुल गांधी ने मनरेगा का नाम बदले जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा कि, मोदी जी को दो चीजों से पक्की नफरत है, महात्मा गांधी के विचारों से और गरीबों के अधिकारों से। कई विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में VB-G RAM G बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यह बिल मनरेगा की जगह लेने वाला है। इस लेकर विपक्ष का सरकार के साथ टकराव जारी है। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर महात्मा गांधी का "अपमान" करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा,  मोदी जी को दो चीज़ों से पक्की नफरत है...महात्मा गांधी के विचारों से और गरीबों के अधिकारों से। मनरेगा, महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज के सपने का जीवंत रूप है - करोड़ों ग्रामीणों की जिदगी का सहारा है, जो कोविड काल में उनका आर्थिक सुरक्षा कवच भी साबित हुआ।
विज्ञापन


राहुल ने आगे लिखा, मगर, प्रधानमंत्री मोदी को यह योजना हमेशा खटकती रही, और पिछले दस वर्षों से इसे कमजोर करने की कोशिश करते रहे हैं। आज वो मनरेगा का नामो-निशान मिटाने पर आमादा है। मनरेगा की बुनियाद तीन मूल विचारों पर थी:
विज्ञापन
विज्ञापन

1. रोज़गार का अधिकार - जो भी काम मांगेगा, उसे काम मिलेगा।
2. गांव को प्रगति कार्य खुद तय करने की स्वतंत्रता।
3. केंद्र सरकार मजदूरी का पूरा खर्च और समान की लागत का 75% देगी।

ये भी पढ़ें: VB-G RAM G: 'कांग्रेस ने जवाहर योजना का नाम बदला, क्या यह उनका अपमान था?' विपक्ष से शिवराज का सवाल


कांग्रेस नेता आगे लिखा, अब प्रधानमंत्री मोदी इसी मनरेगा को बदलकर सारी ताकत सिर्फ़ अपने हाथों में केंद्रित करना चाहते हैं। बजट, योजनाएं और नियम केंद्र तय करेगा,  राज्यों को 40% खर्च उठाने के लिए मजबूर किया जाएगा। बजट खत्म होते ही या फसल कटाई के मौसम में दो महीने तक किसी को काम नहीं मिलेगा

यह नया बिल महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान है, मोदी सरकार ने पहले ही भयंकर बेरोजगारी से भारत के युवाओं का भविष्य तबाह कर दिया है, और अब ये बिल ग्रामीण गरीबों की सुरक्षित रोजी-रोटी को भी खत्म करने का जरिया है। हम इस जनविरोधी बिल का गांव की गलियों से संसद तक विरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed