फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says Modi government is nervous about non-confidence motion

राहुल गांधी बोले- चीन रोड और हेलीपैड बना रहा है लेकिन 56 इंच की छाती खामोश है

Mon, 26 Mar 2018 07:00 AM IST
एजेंसी, मैसूर
एजेंसी, मैसूर Updated Mon, 26 Mar 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi says Modi government is nervous about non-confidence motion
rahul gandhi
दो हफ्ते से संसद में जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार उसके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से ‘घबरा’ गई है। इसी वजह से दस दिन से संसद बाधित है। उन्होंने यहां एक जनसभा में ये बातें कहीं। 
विज्ञापन


अपने भाषण में राहुल पूरी तरह भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने सरकार को पीएनबी घोटाले, विदेश नीति और जम्मू-कश्मीर के हालात पर घेरा। राहुल ने कहा, ‘भारत में कहीं भी जाइये, आपको चीन मिल जाएगा। आपको चीन, नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका और मालदीव में दिखाई देगा। एक समय ये सभी भारत के मित्र थे लेकिन अब चीन के दोस्त हैं। प्रधानमंत्री पर चुटकी लेते हुए राहुल ने कहा कि भूटान की जमीन पर चीन रोड और हेलीपैड बना रहा है। उसके सैनिक वहां तैनात हैं लेकिन 56 इंच की छाती वाला शख्स एक शब्द भी नहीं बोल रहा है।’
विज्ञापन


राहुल ने जम्मू-कश्मीर को लेकर पीएम को घेरा। राहुल ने कहा कि कश्मीर में आतंकी हमले हो रहे हैं। जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार सत्ता में आएगी, तो वह आतंकियों की कमर तोड़ देगी। न तो आम लोग मारे जाएंगे और न ही सिपाही। राहुल ने कहा, सत्ता के लिए मोदी ने पीडीपी की सरकार बनाने का समर्थन किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को आग में झोंक दिया। कश्मीर में हिंसा हो रही है और मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 2019 का लोकसभा चुनाव भी जीतेगी। भाजपा को हराने के लिए उनकी पार्टी को हर बूथ पर कड़ी मशक्कत करनी होगी। राहुल ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी को किसानों की चिंता नहीं है। उन्होंने कर्ज माफ करने से इनकार कर दिया है। यह दो विचारधाराओं की लड़ाई है। इनमें एक आपस में लड़वाने और दूसरी देश को एक करने वाली है।


भाजपा को समर्थन पर रुख साफ करे जेडीएस

इससे पहले, केआर पेटे में गांधी ने जेडीएस पर भी अपने हमले जारी रखे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी को भाजपा के समर्थन के मामले पर रुख साफ करने की चुनौती दी। राहुल ने जेडीएस के मजबूत गढ़ माने जाने वाले मैसूर क्षेत्र के वोक्कालिगा बेल्ट में एक सभा के दौरान कहा कि जेडीएस को यह साफ करना होगा कि वो भाजपा की बी टीम हैं या नहीं। जेडीएस को बताना होगा कि क्या वे भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। अगर ‘हां’ तो आखिर क्यों? उन्होंने कहा, जेडीएस का अर्थ ‘जनता दल संघ परिवार’ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed