फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says Legal guarantee for MSP will make farmers drivers of GDP growth

Farmer Protest: 'देश का किसान बजट पर बोझ नहीं, बल्कि GDP ग्रोथ का सूत्रधार'; केंद्र पर जमकर बरसे राहुल गांधी

Tue, 20 Feb 2024 11:39 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 20 Feb 2024 11:39 AM IST
सार

राहुल गांधी ने दावा किया कि जब से कांग्रेस ने एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का संकल्प लिया है, तब से मोदी के प्रचारतंत्र और मित्र मीडिया ने एमएसपी पर झूठ की झड़ी लगा दी है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi says Legal guarantee for MSP will make farmers drivers of GDP growth
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली कूच करने को लेकर बॉर्डर पर अड़े हुए हैं। पुलिस लगातार किसानों को वापस धकेलने की कोशिश में लगी हुई है। हर तरफ हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच की कोशिश में हैं। ऐसे में कांग्रेस ने किसानों की मांगों का समर्थन किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी से भारत का किसान बजट पर बोझ नहीं बल्कि जीडीपी ग्रोथ का सूत्रधार बनेगा।

विज्ञापन


भारत सरकार के बजट में संभव
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि जब से कांग्रेस ने एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का संकल्प लिया है, तब से मोदी के प्रचारतंत्र और मित्र मीडिया ने एमएसपी पर झूठ की झड़ी लगा दी है। उन्होंने आगे कहा कि यह झूठ है कि एमएसपी की कानूनी गारंटी दे पाना भारत सरकार के बजट में संभव नहीं है। बल्कि सच यह है कि CRISIL के अनुसार 2022-23 में किसान को एमएसपी देने में सरकार पर 21,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आता, जो कुल बजट का मात्र 0.4 फीसदी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जब करोड़ों माफ किए जा सकते हैं तो...
उन्होंने कहा कि जिस देश में 14 लाख करोड़ रुपये के बैंक लोन माफ कर दिए गए हों, 1.8 लाख करोड़ रुपये कॉर्पोरेट टैक्स में छूट दी गई हो, वहां किसान पर थोड़ा सा खर्च भी इनकी आंखों को क्यों खटक रहा है? कांग्रेस नेता ने कहा कि एमएसपी की गारंटी से कृषि में निवेश बढ़ेगा, ग्रामीण भारत में डिमांड बढ़ेगी और किसान को अलग-अलग किस्म की फसलें उगाने का भरोसा भी मिलेगा, जो देश की समृद्धि की गारंटी है।


उन्होंने कहा कि जो न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भ्रम फैला रहे हैं, वो डॉ. स्वामीनाथन और उनके सपनों का अपमान कर रहे हैं। एमएसपी की गारंटी से भारत का किसान, बजट पर बोझ नहीं बल्कि जीडीपी ग्रोथ का सूत्रधार बनेगा। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक वीडियो भी पोस्ट की है, जिसमें वह स्वामीनाथन फॉर्मूले के आधार पर किसानों को उनकी फसलों की दर देने के पार्टी के संकल्प के बारे में बात कर रहे हैं।
 

पुलिस ड्रोन से दाग रही आंसू गैस के गोले
बताते चलें कि शंभू बॉर्डर के बाद जींद बॉर्डर पर पंजाब के किसानों की हरियाणा पुलिस से झड़प हुई है। यहां आंसू गैस के गोले भी दागे गए हैं। सामने आया है कि, पुलिस ड्रोन द्वारा आंसू गैस के गोले दाग रही है। वहीं दिल्ली कूच को अड़े किसानों के ऊपर शंभू बॉर्डर पर लगातार आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं, वहीं किसान भी उग्र हो चुके हैं। उन्होंने बॉर्डर पर बने एक ओवरब्रिज की रेलिंग भी तोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed