फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says Hindutvawadis always spread hatred and violence ober hate speeches at Dharma Sansad organized in Haridwar

हरिद्वार में हेट स्पीच: राहुल गांधी ने लगाया आरोप, हमेशा नफरत और हिंसा फैलाते हैं हिंदुत्ववादी

Fri, 24 Dec 2021 05:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 24 Dec 2021 05:58 PM IST
सार

हरिद्वार में बीते दिनों आयोजित हुई धर्म संसद में कथित तौर पर हेट स्पीच देने का मामला सामने आने के बाद अब राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है और हिंदुत्ववादियों को हिंसा व नफरत फैलाने वाला करार दिया है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi says Hindutvawadis always spread hatred and violence ober hate speeches at Dharma Sansad organized in Haridwar
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि हिंदुत्ववादियों ने हमेशा नफरत और हिंसा फैलाई है और इसकी कीमत सभी समुदायों को चुकानी पड़ी है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि भारत हिंसा के खिलाफ है और ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह टिप्पणी हरिद्वार में 17 से 20 दिसंबर तक आयोजित हुई 'धर्म संसद' को लेकर कहा किसमें कथित तौर पर एक समुदाय के खिलाफ हेट स्पीच (नफरत वाले भाषण) दी गई थी।

विज्ञापन


इस धर्म संसद का आयोजन जूना अखाड़ा के यति नरसिंहानंद गिरि की ओर से किया गया था। गिरि पहले से ही मुसलमानों के खिलाफ नफरत वाले बयान देने और हिंसा उकसाने के लिए पुलिस के रडार पर हैं। वहीं, इस कार्यक्रम में हुए घटनाक्रम की निंदा करते हुए राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में लिखा कि, 'हिंदुत्ववादी हमेशा नफरत और हिंसा फैलाते हैं। हिंदू-मुसलमान-सिख-ईसाई इसकी कीमत चुकाते हैं। लेकिन अब और नहीं!'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



प्रियंका गांधी ने की सख्त कार्रवाई की मांग
पार्टी की महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस मामले में हेट स्पीच देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, इस तरह की नफरत और हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह निंदनीय है कि वो हमारे पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या करने और विभिन्न समुदायों के लोगों के खिलाफ हिंसा करने का खुला आह्वान करके भी बच जाएं।

मामले में पुलिस ने दर्ज की है एफआईआर 
प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि इस तरह के कृत्य हमारे संविधान का और हमारे देश के कानून का उल्लंघन करते हैं। वहीं, पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हरिद्वार में हुई धर्म संसद में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा उकसाने के लिए दी गई कथित हेट स्पीच के मामले में जितेंद्र नारायण त्यागी और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। त्यागी ने इसी महीने धर्म परिवर्तन करवा कर अपना नाम वसीम रिजवी से बदल लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed