फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Twitter News Today: GDP of India Low due to the policies of Modi government, millions of jobs were lost and GDP slowdown

राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों नौकरियां गईं और जीडीपी गिरी

Thu, 10 Sep 2020 01:49 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Sep 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Twitter News Today: GDP of India Low due to the policies of Modi government, millions of jobs were lost and GDP slowdown
राहुल गांधी ट्विटर: राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @RahulGandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया और जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आई।

विज्ञापन


पार्टी के ‘स्पीक अप फॉर जॉब्स’ अभियान के तहत उन्होंने ट्वीट किया कि ‘मोदी सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों नौकरियां चली गईं और जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आई। इसने भारतीय युवाओं के भविष्य को कुचल दिया है।’
विज्ञापन



कांग्रेस नेता ने लोगों से सोशल मीडिया पर रोजगार की मांग से जुड़े इस अभियान के समर्थन की अपील करते हुए कहा कि ‘सरकार को विवश करिए कि वह युवाओं की आवाज सुने।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस अभियान के तहत ट्वीट कर दावा किया कि 'मोदी जी, आपने युवाओं को बरगला कर सत्ता हथियाई थी। दो करोड़ रोजगार हर साल देने का वादा था। छह साल में 12 करोड़ रोजगार देना तो दूर, 14 करोड़ रोजगार छीन लिए और भविष्य अंधकार में है।’

सुरजेवाला ने कहा कि ‘युवा अब जाग गया है और जवाब मांगता है। सिंहासन खाली करो, युवा आता है।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed