मणिपुर: राहुल गांधी का आरोप, खुद को बचाने के लिए राज्यपाल का प्रयोग कर रही भाजपा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि साल 2018 में मणिपुर के 12 भाजपा विधायकों को अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अब भारतीय चुनाव आयोग ने बताया है मणिपुर के राज्यपाल को पहले ही इसके निर्देश दे दिए गए थे लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। गांधी ने कहा कि भाजपा को बचाने के लिए राज्यपाल का इस्तेमाल करना पूरी तरह से असंवैधानिक है।
12 BJP Manipur MLAs should have been disqualified in 2018 in office of profit case.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 2, 2021
Now, ECI says that Manipur Governor has already been instructed about the same but no action has been taken yet.
Entirely unconstitutional of the Governor to protect BJP.