फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said, This Lok Sabha Election is between Anil Ambani and Common People

यह लोकसभा चुनाव अनिल अंबानी और आम लोगों के बीच का मुकाबला : राहुल गांधी

Sat, 13 Apr 2019 07:41 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग (कर्नाटक) Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 13 Apr 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi said, This Lok Sabha Election is between Anil Ambani and Common People
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव अनिल अंबानी और आम लोगों के बीच, चोरों तथा ईमानदारों के बीच तथा झूठे वायदों तथा सच्चाई के बीच का मुकाबला है। वह कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 2019 का चुनाव विचारधाराओं के बीच की भी लड़ाई है जहां एक ओर नफरत, गुस्सा और विभाजनकारी राजनीति है वहीं दूसरी ओर प्यार, स्नेह और भाईचारा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह लड़ाई हर किसी के सभी के खाते में 15 लाख रुपये जमा करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'झूठ' और गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं के खातों में 3.6 लाख रुपये जमा करने के बीच का है, जिसका कांग्रेस ने वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के लिए चौकीदार शब्द के इस्तेमाल पर उपहास करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘क्या आपने कभी किसी किसान, मजदूर और बेरोजगार के घर के बाहर चौकीदार देखा है? चौकीदार अनिल अंबानी के घर के बाहर पाया जाता है... इस चौकीदार ने 15 से 20 धनी लोगों की रक्षा की।’ 

राहुल गांधी ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने सभी के खाते में 15 लाख रुपये डालने का वादा किया था, लेकिन हत्या के आरोपी अमित शाह ने इसे एक जुमला बताया।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह चौकीदार नहीं बल्कि लोगों की आवाज बनना पसंद करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि ऋण का कथित रूप से भुगतान नहीं करने पर किसानों को जेल भेजा गया न कि अनिल अंबानी को।


राहुल ने कहा कि 2019 में उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद न्याय योजना (न्यूनतम आय गारंटी योजना) को लागू किया जाएगा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के खातों में 72,000 रुपये हर साल जमा किए जाएंगे। इससे पांच करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed