फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said People struggling with rising prices, govt sleeping like 'Kumbhkaran'

Rahul Gandhi: 'जनता बढ़ती कीमतों से जूझ रही, सरकार कुंभकरण की तरह सो रही', महंगाई को लेकर राहुल गांधी का तंज

Tue, 24 Dec 2024 12:04 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 24 Dec 2024 12:04 PM IST
सार

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच पर गिरि नगर में एक सब्जी बाजार के अपने हालिया दौरे और गृहिणियों के साथ बातचीत का एक वीडियो साझा किया। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi said People struggling with rising prices, govt sleeping like 'Kumbhkaran'
राहुल गांधी गृहणियों से बातचीत करते। - फोटो : एक्स/@RahulGandhi

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मंगलवार को कहा कि जनता बढ़ती कीमतों से जूझ रही है और रोजमर्रा की जरूरतों की छोटी-छोटी चीजों से समझौता करने को मजबूर है जबकि सरकार कुंभकरण की तरह सो रही है।

विज्ञापन


गांधी ने सोशल मीडिया मंच पर गिरि नगर में एक सब्जी बाजार के अपने हालिया दौरे और गृहिणियों के साथ बातचीत का एक वीडियो साझा किया, जिन्होंने खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के कारण अपनी परेशानी बयां की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


किराना स्टोर बंद हो रहे...
उन्होंने कहा, 'पिछले दिनों दिल्ली के एक किराना स्टोर का दौरा किया। किराना स्टोर्स सिर्फ सामान बेचने के माध्यम भर नहीं हैं। इनके ग्राहकों के साथ भावानात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव होता है, लेकिन क्विक कॉमर्स बिजनेस के तेजी से बढ़ने के कारण हजारों किराना स्टोर बंद हो रहे हैं, जो कि चिंताजनक है।'

अर्थव्यवस्था में हो रहा बदलाव 
उन्होंने आगे कहा, 'ऐसे में हमें एक संतुलन बनाने की आवश्यकता है - एक ऐसा सिस्टम जो टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को प्रोत्साहित करे, लेकिन उनके कारण जो गंभीर रूप से प्रभावित हों, उन्हें सुरक्षा जाल भी प्रदान करे। जब हमारी अर्थव्यवस्था में बदलाव हो रहा हो और हम ग्लोबल ट्रेंड्स के हिसाब से आगे बढ़ रहे हों तब यह सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है कि छोटे कारोबारियों का नुकसान न हो।'

बढ़ती कीमतों से जूझ रहे लोग 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, 'लोग बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं और रोजमर्रा की जरूरतों की छोटी चीजों से समझौता करने के लिए मजबूर हैं। हमने लहसुन, मटर, मशरूम और अन्य सब्जियों की कीमतों पर चर्चा की और लोगों के वास्तविक अनुभवों को सुना। कैसे लहसुन 400 रुपये प्रति किलो और मटर 120 रुपये प्रति किलो ने सभी के बजट को हिला दिया है।'

रिक्शा के किराए की व्यवस्था करना भी मुश्किल
उन्होंने इस बात पर ध्यान दिया कि लोग क्या खाएंगे और क्या बचाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि चाय पर बात करते हुए हमने गृहणियों के जीवन की समस्याओं को करीब से समझा- कैसे आय स्थिर रही, महंगाई अनियंत्रित रूप से बढ़ती रही। कैसे बचत करना असंभव हो गया है और कैसे सिर्फ खाने का खर्च उठाने के कारण 10 रुपये के रिक्शा के किराए की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर आपके पास कोई सुझाव है या आप कोई कहानी हमारे साथ साझा करना करना चाहते हैं, तो कृपया यहां भेजें।

कुंभकरण की नींद सो रही सरकार
कांग्रेस नेता ने कहा, 'लहसुन कभी 40 रुपये था, आज 400 रुपये का है! बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी की रसोई का बजट - कुंभकरण की नींद सो रही सरकार!' 

गृहणियों से भी की बात
पांच मिनट के वीडियो में राहुल गांधी कुछ गृहणियों के साथ सब्जी खरीदते और विक्रेताओं के साथ सौदेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गृहिणियों ने कांग्रेस नेता से कहा कि उन्हें अपने खाने की आदतों में कटौती करनी होगी क्योंकि वे सब्जियों को खरीदने में असमर्थ हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मजदूरी स्थिर बनी हुई है, लेकिन कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।

कांग्रेस ने खाद्य पदार्थों की 'बढ़ती' कीमतों को लेकर सोमवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा घोषित बुलेट ट्रेन अभी नहीं पहुंची है, लेकिन बुलेट ट्रेन की गति से भी तेज होती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।


लोग जवाब चाहते हैं, जुमलाबाजी नहीं: रमेश
कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने कहा था कि लोग जवाब चाहते हैं, जुमलाबाजी नहीं। उन्होंने एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा की थी जिसमें दावा किया गया था कि रोजाना जरूरी सामान के रेट दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं और पिछले एक साल में आटा, तेल, मसाले और ड्राई फ्रूट्स के दाम डेढ़ से दो गुना तक बढ़ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed