फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Said On salman khurshid, We Will fight against RSS

CJI के बचाव में खुर्शीद के बयान पर राहुल की नसीहत, तालियों से गूंज उठी जन आक्रोश रैली

Sun, 29 Apr 2018 01:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Apr 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Said On salman khurshid, We Will fight against RSS

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के CJI के खिलाफ लाये गए महाभियोग प्रस्ताव पर दिये बयान पर राहुल गांधी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में अलग-अलग विचार हो सकते हैं और हम हर विचार को महत्व देंगे। लेकिन जब हम RSS के खिलाफ लड़ेंगे तो मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं खुर्शीद से वादा करता हूं कि उनकी रक्षा करूंगा। जिसके बाद जन आक्रोश रैली में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और खुर्शीद मुस्कुराते हुए दिखे। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि सलमान खुर्शीद ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्र के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाये जा रहे महाभियोग प्रस्ताव का विरोध किया था। पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इस पूरी प्रक्रिया से उन्हें बाहर रखा गया था। ऐसे में वह इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले लोगों की तरफ से कुछ नहीं बोल सकते हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि इस मुद्दे पर अगले कदम के बारे में उन लोगों से बात करनी चाहिए जो इससे जुड़े हुए हैं। सलमान खुर्शीद कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने जाने का सबसे पहले विरोध किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed