{"_id":"5a82994c4f1c1b9b248b4c85","slug":"rahul-gandhi-said-mohan-bhagwat-should-apologise-for-his-statement-on-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल बोले- भागवत ने किया जवानों के बलिदान का अपमान, माफी पर अड़ी कांग्रेस ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल बोले- भागवत ने किया जवानों के बलिदान का अपमान, माफी पर अड़ी कांग्रेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भागवत पर निशाना साधते हुए कहा कि मोहन भागवत ने हमारे जवानों के बलिदान का अपमान किया है।
विज्ञापन
राहुल ने कहा कि भागवत को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। आपको बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि सेना को सैनिक तैयार करने में कई महीने लग जाएंगे अगर संघ चाहे तो 3 दिन में सेना तैयार कर सकता है।
विज्ञापन
भागवत के बयान की विपक्षी पार्टियों ने कड़ी आलोचना की थी। जिसके बाद संघ की तरफ से सफाई आई थी। संघ ने कहा था कि भागवत के बयान को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया है। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन बैद्य ने बयान जारी कर कहा था कि, 'भागवत ने कहा है कि अगर ऐसी स्थिति पैदा होती है और संविधान इजाजत दे तो, भारतीय सेना को सैनिकों को तैयार करने में छह महीने लगेंगे जबकि संघ के स्वयंसेवकों को तीन दिनों में तैयार किया जा सकता है, क्योंकि स्वयंसेवक नियमित रूप से अनुशासन का पालन करते हैं।'
विज्ञापन
आपको बता दें कि राहुल गांधी कर्नाटक दौरे पर हैं। वह बिदर में अनुभवा मनटापा, बसावाकल्यान भी गए। आपको बता दें कि यह जगह संतों का केंद्र मानी जाती है और 12वीं शताब्दी के दार्शनिकों का गढ़ रही है।
Rahul Gandhi visits Anubhava Mantapa, Basavakalyan in Bidar #Karnataka pic.twitter.com/bEEIflRaTI
— ANI (@ANI) February 13, 2018