फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said it is time to unite India

राहुल गांधी बोले: नफरत सिर्फ नफरत को जन्म देती है, भारत को एकजुट करने का समय आ गया है

Sun, 05 Jun 2022 11:56 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 05 Jun 2022 11:56 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नफरत सिर्फ नफरत को जन्म देती है। प्यार और भाईचारे का रास्ता ही भारत को प्रगति की दिशा में ले जा सकता है। ये भारत जोड़ने का समय है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi said it is time to unite India
राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर भारत को एकजुट करने की बात कही। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केवल प्रेम और भाईचारा ही भारत को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है।

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि नफरत सिर्फ नफरत को जन्म देती है। प्यार और भाईचारे का रास्ता ही भारत को प्रगति की दिशा में ले जा सकता है। ये भारत जोड़ने का समय है। #भारतजोड़ो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केवल प्रेम और भाईचारा ही भारत को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के उदयपुर सम्मेलन में घोषित भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी और योजना पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस समूह की एक बैठक में भाग लेने के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की।वहीं जगजाहिर है, कांग्रेस भाजपा पर ध्रुवीकरण के जरिए समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी ट्वीट किया कि भाजपा की नफरत ने देश को तबाह कर दिया है। अगर आप देश बचाना है तो आओ ''भारत जोड़ो''।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed