फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said government can waive of crores of 15 people but give only Rs 17 per day to farmers

अगले चुनाव में मोदी और उनकी सरकार पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ : राहुल गांधी

Fri, 01 Feb 2019 06:24 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Fri, 01 Feb 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi said government can waive of crores of 15 people but give only Rs 17 per day to farmers

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में ‘किसान, रोजगार, संस्थाओं पर हमले, नोटबंदी और भ्रष्टाचार के मुद्दों’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उनकी सरकार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ होने जा रही है। गांधी ने बजट में सरकार द्वारा घोषित ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना के संदर्भ में आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने किसानों को प्रतिदिन 17 रुपये देने का प्रावधान कर उनका अपमान किया है। 

विज्ञापन


ईवीएम के मुद्दे पर विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक के बाद गांधी ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव किसान के मुद्दे पर, रोजगार के मुद्दे पर और संस्थाओं पर हमले के मुद्दे पर होगा। प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार और राफेल मामले पर चुनाव होगा। उन्होंने कहा, अगले कुछ महीनों में मोदी और उनकी सरकार पर राफेल, नौकरियों और नोटबंदी जैसे मुद्दों सर्जिकल स्ट्राइक होने जा रही है। 
विज्ञापन


गांधी ने कहा, हमारे पास कई् मुद्दे हैं। भ्रष्टाचार बहुत बड़ा मुद्दा है। अनिल अंबानी जी को प्रधानमंत्री जी खुद 30 हजार करोड़ रुपये देते हैं और एचएएल को दरकिनार कर देते है। ऐसे में भ्रष्टाचार तो बड़ा मुद्दा है। गौरतलब है कि राफेल विमान सौदे में कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को सरकार और अनिल अंबानी के समूह ने पहले ही खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट में घोषित ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना पर गांधी ने कहा, आप (सरकार) 15 लोगों का साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये माफ कर सकते हो और किसान को दिन के 17 रुपये देते हो। यह अपमान नहीं है तो और क्या है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed