फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi said dear bjp friends unlike Narendra modi I am human

अपनी गलती को राहुल ने स्वीकारा, BJP से कहा- आप बताते रहिए मैं सुधार करूंगा

Wed, 06 Dec 2017 12:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Wed, 06 Dec 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
 rahul gandhi said dear bjp friends unlike Narendra modi I am human
राहुल गांधी
गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार आखिरी दौर में पहुंच चुका है, चुनाव के मद्देनजर जहां देश के दिग्गज नेताओं ने गुजरात में अपनी चौकड़ी जमा रखी है वहीं सोशल मीडिया वार भी खूब देखा जा रहा है। इधर कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी हर दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हर दिन एक सवाल दाग रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं बीजेपी सहित दूसरी पार्टियां सोशल मीडिया वार में एक दूसरे को ट्रोल कर रहे हैं। मामला मंगलवार का है जब भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ट्वीट किया और आंकड़ें लिखने में गलतियां कर बैठे जिसकी वजह से उन्हें ट्वीट डिलीट करना पड़ा। जिसकी वजह से राहुल की खूब किरकिरी हुई। इस किरकिरी के बाद बुधवार को राहुल गांधी ने भाजपा के लोगों को संबोधित करते हुए एक और मजेदार ट्वीट किया है।
विज्ञापन


पढ़ें: BJP पर तंज कसते हुए 'गणित' में गलती कर बैठे राहुल, डिलीट करना पड़ा यह ट्वीट
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भाजपा के दोस्तों, नरेंद्रभाई भले न हों लेकिन मैं एक इंसान हूं और हमलोग सभी गलतियां करते हैं और इन्हीं गलतियों की वजह से हमारी जिंदगी रोचक हो जाती है। मेरी गलतियों पर नजर रखने और मुझे ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद प्लीज आगे भी ऐसा करते रहिए। यह मुझे आगे बढ़ाने में मदद करेगी और आपके ऐसा करने से मेरे में सुधार भी आएगा। 
 

 

राहुल bjp और मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं

 rahul gandhi said dear bjp friends unlike Narendra modi I am human
राहुल गांधी
राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से लगातार भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। कल अपने एक ट्वीट में  उन्होंने लिखा था कि जुमलों की बेवफाई मार गई,नोटबंदी की लुटाई मार गई, GST सारी कमाई मार गई, बाकी कुछ बचा तो- महंगाई मार गई, बढ़ते दामों से जीना दुश्वार, बस अमीरों की होगी भाजपा सरकार? इसके साथ राहुल ने कुछ आंकड़े दिखाते हुए एक फोटो भी पोस्ट की थी। उस तस्वीर में ही गलतियां थी।

क्या थी गलती: फोटो में गैस सिलेंडर का जिक्र करते हुए लिखा था कि 2014 यानी मनमोहन सरकार के वक्त गैस सिलेंडर 414 रुपए का था जो 2017 में 742 रुपए का हो गया। यहां लिखा जाना था कि 79 प्रतिशत कीमत बढ़ी लेकिन इसकी जगह लिखा गया कि कीमत 179 प्रतिशत बढ़ी।

इतना ही नहीं आगे लिखा था कि दालों के रेट 177 प्रतिशत बढ़े (यहां 77 प्रतिशत लिखा जाना था), वहीं टमाटर के रेट 185 की वजह 285 प्रतिशत रेट बढ़ते बताए गए। फोटो में कई और ऐसी ही गलतियां भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed