मोदी सरकार के लिए क्रोनी कैपिटलिस्ट ही सच्चे मित्र: राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के लिए प्रदर्शन कर रहे किसान खालिस्तानी हैं और क्रोनी कैपिटलिस्ट (राजनीतिज्ञों से साठगांठ कर के फायदा कमाने वाले पूंजीपति) सबसे अच्छे दोस्त हैं।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, मोदी सरकार के लिए विरोध करने वाले स्टूडेंट्स राष्ट्र-विरोधी हैं। प्रवासी मजदूरों को कोरोना कैरियर कहा जाता है। बलात्कार के पीड़ितों का कोई अस्तित्व नहीं है। विरोध प्रदर्शन करने वाले किसान खालिस्तानी हैं और क्रोनी कैपिटलिस्ट उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं।
For Modi Govt:
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 15, 2020
Dissenting students are anti-nationals.
Concerned citizens are urban naxals.
Migrant labourers are Covid carriers.
Rape victims are nobody.
Protesting farmers are Khalistani.
And
Crony capitalists are best friends.