फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Said, BJP-RSS only cares about polarising people to win elections

राहुल गांधी बोले- मुझे कितना भी भला-बुरा कहें पीएम, मैं नहीं करूंगा व्यक्तिगत हमला

Thu, 03 May 2018 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Thu, 03 May 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Said, BJP-RSS only cares about polarising people to win elections

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक प्रचार के दौरान 'औरद' में रैली को संंबोधित किया। रैली के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच है। एक तरफ कांग्रेस है जोकि एकता और करुणा की बात करती है, कर्नाटक को जोड़ने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी-आरएसएस है जो घृणा और विभाजन की विचारधारा है। 

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि बीजेपी का कर्नाटक की सोच से कोई लेना-देना नहीं है। वह केवल चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर कर्नाटक को सफलता मिली है, अगर आपके लोग सिलिकॉन वैली तक पहुंचे हैं और आपका नाम मशहूर है तो उसका कारण है कि जो आप कहते हैं वो करके दिखाया है। हमने अपने घोषणा पत्र की 90 प्रतिशत से ज्यादा चीजें पूरी करके दी हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कर्नाटक विधानसभा चुनाव: भाजपा का खनन माफिया रेड्डी बंधुओं और श्रीरामुलू पर जोर, पुराने नेता भुलाए गए
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी  ने कहा कि अगर मोदी जी के दिल में आपके लिये जगह होती तो वो कहते, ठीक है सिद्धारमैया जी ने 8000 करोड़ रुपया कर्नाटक के किसान का माफ किया तो हिन्दुस्तान की सरकार भी हजार-दो हजार करोड़ रुपया देगी। 

राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी मोदी घबराते हैं तो वो किसी न किसी व्यक्ति की बुराई करते हैं। वो मेरे बारे में कुछ भी बोले और कितना भी भला बुरा कहें, कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं अपने प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत हमला नहीं करुंगा। 


राहुल ने कहा कि कुछ ही महीनों पहले हमने देखा कि जनता का 30 हजार करोड़ रुपया नीरव मोदी चोरी करके भाग गया, उसके भागने पर पीएम मोदी चुप क्यों थे। एक भ्रष्ट व्यक्ति को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर पीएम क्यों कुछ नहीं बोलते। 

राहुल ने कहा कि मोदी जी इस बार आप गब्बर सिंह की पूरी टीम- ‘रेड्डी ब्रदर्स का पूरा गैंग’ कर्नाटक विधानसभा में डालने की कोशिश कर रहे हैं। ये चुनाव नरेन्द्र मोदी के बारे में नहीं है, ये कर्नाटक की जनता के भविष्य के बारे में है। मोदी जी कर्नाटक आते हैं और उनके पास कुछ कहने को नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed