फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said: Bangladeshs Economy overtakes of Indian Economy

बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था हमसे आगे निकल गई : राहुल गांधी

Mon, 09 Nov 2020 04:07 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 09 Nov 2020 04:07 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi said: Bangladeshs Economy overtakes of Indian Economy
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था को लेकर फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। वीडियो संदेश के माध्यम से राहुल ने कहा कि आज हिंदुस्तान के सामने एक बहुत बड़ा सवाल है। कोविड का समय है, सवाल ये है कि बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था से आगे कैसे निकल गई? समय होता था कि हिंदुस्तान दुनिया की सबसे हाई परफॉर्मिंग इकॉनमी होता था।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर अर्थव्यवस्था पर फिर हमला बोला
सरकार कहती है, कारण कोविड है। लेकिन अगर कारण कोविड है, कोविड तो बांग्लादेश में भी है, कोविड तो दुनिया में भी है, तो फिर अगर कारण कोविड है तो हिंदुस्तान पीछे कैसे रह गया? भाइयों और बहनों, कारण कोविड नहीं है। कारण नोटबंदी है, कारण जीएसटी है। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि चार  साल पहले नरेंद्र मोदी जी ने हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था पर आक्रमण शुरू किया, आपके पैर पर कुल्हाड़ी मारी। किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों को जबरदस्त चोट मारी। मनमोहन सिंह जी ने कहा कि अर्थव्यवस्था को दो प्रतिशत का नुकसान होने वाला है और वही हमें देखने को मिला। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि कालेधन के खिलाफ लड़ाई है। मगर कालेधन के खिलाफ नहीं थी, ये झूठ था। आक्रमण आप पर हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपके पैसे को आपसे छीन कर नरेंद्र मोदी अपने चुने हुए दो-तीन उद्योगपति मित्रों को देना चाहते थे। आप लाइन में खड़े हुए, उस लाइन में नरेंद्र मोदी जी के बड़े-बड़े उद्योगपति मित्र नहीं थे। आपने अपना पैसा बैंक में डाला और बैंक से नरेंद्र मोदी जी ने आपका पैसा अपने मित्रों को दे दिया, उनका कर्जा माफ किया। 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपए उनका कर्जा माफ किया। उसके बाद नरेन्द्र मोदी जी ने गलत जीएसटी लागू की।


रास्ता साफ किया, छोटे दुकानदारों को, मिडिल साइज बिजनेस वालों को, स्मॉल बिजनेस वालों को खत्म कर दिया। रास्ता किसके लिए साफ किया? फिर से अपने चुने हुए 3-4 उद्योगपति मित्रों के लिए और अब ये तीन नए कानून नरेंद्र मोदी जी लाए हैं। किसानों को खत्म करने के कानून हैं। किसानों के खेत को उनके हाथों से छीनने के कानून हैं। राहुल ने कहा कि हम सबको मिलकर लड़ना पड़ेगा। नरेंद्र मोदी जी ने हमारी अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है। एक साथ मिलकर हमें हिंदुस्तान को फिर से बनाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed