फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Said, 39 Indians vanish from radar, Problem solved

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज- 39 भारतीयों की मौत की खबर मीडिया से गायब, लो हो गया समाधान

Thu, 22 Mar 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 Mar 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Said, 39 Indians vanish from radar, Problem solved

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश की समस्या यह है कि 39 भारतीय इराक में मारे गए हैं, सरकार का झूठ पकड़ा गया है। वहीं इसका समाधान कुछ इस तरह निकलता है कि मीडिया कांग्रेस और डाटा चोरी पर स्टोरी बनाएं। समस्या का परिणाम यह निकलता है कि  मीडिया से 39 भारतीयों की मौत की खबर रडार से गायब हो गए और अब समस्या का समाधान हो गया। 

विज्ञापन


उधर इराक  ने कहा है कि लापता 39 भारतीयों को आतंकी संगठन आईएसआईएस ने साल 2014 में किडनैप कर लिया था। और सभी भारतीयों की हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया है कि ज्यादातर भारतीयों के सिर में गोली मारी गई है। 
विज्ञापन


इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ जैद अली अब्बास ने बताया कि शवों को मोसुल के करीब बादुश नाम के टीले से निकाला गया। ऐसे में उनकी पहचान कर पाना मुश्किल था। डॉक्टर के मुताबिक ज्यादातर लोगों के सिर में गोली मारी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि इराक में  2014 में 40 भारतीय लापता हो गए थे जिनमें से मंगलवार को 39 की हत्या की पुष्टि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की थी। उन्होंने बताया था कि शवों की पहचान डीएनए के मिलान से की गई थी। 


सुषमा ने राज्यसभा में कहा था कि लापता 39 भारतीय अब इस दुनिया में नहीं हैं। ये सभी लोग आतंकी संगठन आईएसआईएस के हाथों मारे गए हैं। वहीं, 40वां शख्स मुसलमान बनकर भाग निकला। भागने वाले शख्स का नाम हरजीत मसीह है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed