{"_id":"59e3707b4f1c1bd7538b7993","slug":"rahul-gandhi-s-to-lead-alliance-in-2019-says-salman-khurshid","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के अध्यक्ष बनने से 2019 में पार्टी को ‘अतिरिक्त ऊर्जा’ मिलेगी: खुर्शीद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल के अध्यक्ष बनने से 2019 में पार्टी को ‘अतिरिक्त ऊर्जा’ मिलेगी: खुर्शीद
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sun, 15 Oct 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने के मजबूत संकेतों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पार्टी प्रमुख बनने से उन्हें 2019 में भाजपा से मुकाबले के लिए बनने वाले गठबंधन का नेतृत्व करने की ‘सही पात्रता’ मिल जाएगी।
विज्ञापन
खुर्शीद ने एक साक्षात्कार में कहा कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष के तौर पर कमान संभालने से एक ‘मनोवैज्ञानिक बढ़ावा’ भी मिलेगा, जिससे अधिक युवा पार्टी की तरफ आकर्षित होंगे और इससे पार्टी को ‘अतिरिक्त ऊर्जा’ मिलेगी।
विज्ञापन
पढ़ें- दिवाली बाद होगी राहुल गांधी की ताजपोशी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिए संकेत
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बदलाव के बाद भी देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाते रहने की उनकी पहले की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर खुर्शीद ने कहा, ‘यह निश्चित तथ्य या तर्क से ज्यादा एक उम्मीद है।’
कांग्रेस को 2019 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ना चाहिए या गठबंधन करके, इस सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘व्यवहारिक नजरिया यह होना चाहिए कि समझदार समायोजन, समझौता और गठजोड़ पर विचार किया जाना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि अगला आम चुनाव विचारधाराओं का टकराव होगा।