{"_id":"57d33a314f1c1b5d7831835f","slug":"rahul-gandhi-s-road-show-today-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान यात्रा की अनुमति न मिलने पर धरना, जौनपुर में राहुल गांधी का रोड शो आज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
किसान यात्रा की अनुमति न मिलने पर धरना, जौनपुर में राहुल गांधी का रोड शो आज
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर/मऊ
Updated Sat, 10 Sep 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Congress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जौनपुर में पांच घंटे के दौरे पर शनिवार को आएंगे। यहां वह रोड शो में भाग लेंगे और धन्यवाद सभा को संबोधित करेंगे। उधर, मऊ में राहुल गांधी को रोड शो की अनुमति न मिलने से गुस्साए कांग्रेसजनों ने शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट पर धरना शुरू कर दिया। जिला प्रशासन पर सरकार के इशारे पर अनुमति न देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जौनपुर के एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी 10 सितंबर को अंबेडकर नगर से सड़क मार्ग से होते हुए शाहगंज में तकरीबन 11.30 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद पब्लिक इंटर कॉलेज में स्वागत सभा में भाग लेंगे। वहां से कार से एक बजे गुरैनी स्थित मदरसा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
दो बजे से नगर में उनका रोड शो राज कालेज मैदान, भंडारी स्टेशन से शुरू होगा। इसके बाद वाजिदपुर तिराहा होते हुए चोरसंड और गौराबादशाहपुर जाएंगे। यहां 4.30 बजे धन्यवाद सभा को संबोधित करेंगे। इसके 12 मिनट बाद वह आजमगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। शुक्रवार की देर शाम एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में सुरक्षा का रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन