{"_id":"686b98e7b371a097bb04643e","slug":"rahul-gandhi-s-attack-on-manipulation-of-stock-index-said-government-is-making-the-rich-richer-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: शेयर सूचकांकों में हेराफेरी पर राहुल गांधी का हमला, कहा- अमीरों को और अमीर बना रही सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: शेयर सूचकांकों में हेराफेरी पर राहुल गांधी का हमला, कहा- अमीरों को और अमीर बना रही सरकार
Mon, 07 Jul 2025 03:22 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:22 PM IST
सार
डेरिवेटिव सेगमेंट में पोजिशन लेकर शेयर सूचकांकों में कथित रूप से हेरफेरी करने के मामले में बाजार नियामक सेबी ने अमेरिकी ट्रेडिंग कंपनी जेन स्ट्रीट समूह को प्रतिभूति बाजारों से प्रतिबंधित कर दिया था। इस मामले में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
शेयर सूचकांकों में कथित रूप से हेराफेरी करने के मामले में सेबी की कार्रवाई के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने का कि शेयर बाजार में बड़े खिलाड़ी हेरफेर कर रहे हैं और सरकार चुप्पी साधे है। इससे साफ है कि सरकार अमीरों को और अमीर बना रही है। जबकि आम निवेशकों को बर्बादी के कगार पर धकेल रही है। बता दें कि सेबी ने हाल ही में अमेरिकी ट्रेडिंग कंपनी जेन स्ट्रीट समूह पर हेराफेरी मामले में प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि मैंने पहले ही वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) बाजार में खामियों की भविष्यवाणी की थी। मैंने 2024 में स्पष्ट रूप से कहा था कि एफएंडओ बाजार बड़े खिलाड़ियों के लिए खेल का मैदान बन गया है और छोटे निवेशकों की जेबें लगातार खाली हो रही हैं। अब सेबी खुद मान रही है कि जेन स्ट्रीट ने हजारों करोड़ रुपये की हेराफेरी की। सेबी इतने समय तक चुप क्यों रही?
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ 'अश्लील प्रचार' पर युवा कांग्रेस सख्त, कई राज्यों में की कानूनी कार्रवाई
उन्होंने केंद्र सरकार की चुप्पी को लेकर सवाल दागा कि क्या बाजार में हेराफेरी करने वाले और भी खिलाड़ी हैं? किसके इशारे पर मोदी सरकार आंखें मूंदकर बैठी थी? कितने बड़े शार्क अभी भी खुदरा निवेशकों को धोखा दे रहे हैं? राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हर मामले में यह स्पष्ट है कि मोदी सरकार अमीरों को और अमीर बना रही है तथा आम निवेशकों को बर्बादी के कगार पर धकेल रही है।
राहुल गांधी ने 2024 की एक पोस्ट को भी साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा था कि अनियंत्रित एफएंडओ ट्रेडिंग पांच साल में 45 गुना बढ़ गई है। 90 प्रतिशत छोटे निवेशकों ने 3 वर्षों में 1.8 लाख करोड़ रुपये खो दिए हैं। सेबी को उन तथाकथित बड़े खिलाड़ियों के नाम उजागर करने चाहिए जो उनके खर्च पर मुनाफा कमा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार में वोटर लिस्ट से गरीब का वोट गायब करने की साजिश, चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा आरोप
सेबी ने लगाया था प्रतिबंध
डेरिवेटिव सेगमेंट में पोजिशन लेकर शेयर सूचकांकों में कथित रूप से हेरफेरी करने के मामले में बाजार नियामक सेबी ने अमेरिकी ट्रेडिंग कंपनी जेन स्ट्रीट समूह को प्रतिभूति बाजारों से प्रतिबंधित कर दिया था। जेन स्ट्रीट समूह ने जनवरी, 2023 से मई, 2025 के बीच 21 से अधिक एक्सपायरी डे में नकदी में कई बड़े ट्रेड किए थे। इंडेक्स को प्रभावित कर मुनाफा कमाने के लिए बाजार में अपने भारी पोजिशन का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
मैंने 2024 में साफ कहा था - F&O बाज़ार 'बड़े खिलाड़ियों' का खेल बन चुका है, और छोटे निवेशकों की जेब लगातार कट रही है।
विज्ञापन
अब SEBI खुद मान रहा है कि Jane Street ने हज़ारों करोड़ की manipulation की।
SEBI इतने समय तक चुप क्यों रही?
मोदी सरकार किसके इशारे पर आंखें मूंदे बैठी थी?
और… https://t.co/JTvqWvyw6z— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 7, 2025
विज्ञापन
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि मैंने पहले ही वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) बाजार में खामियों की भविष्यवाणी की थी। मैंने 2024 में स्पष्ट रूप से कहा था कि एफएंडओ बाजार बड़े खिलाड़ियों के लिए खेल का मैदान बन गया है और छोटे निवेशकों की जेबें लगातार खाली हो रही हैं। अब सेबी खुद मान रही है कि जेन स्ट्रीट ने हजारों करोड़ रुपये की हेराफेरी की। सेबी इतने समय तक चुप क्यों रही?
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ 'अश्लील प्रचार' पर युवा कांग्रेस सख्त, कई राज्यों में की कानूनी कार्रवाई
उन्होंने केंद्र सरकार की चुप्पी को लेकर सवाल दागा कि क्या बाजार में हेराफेरी करने वाले और भी खिलाड़ी हैं? किसके इशारे पर मोदी सरकार आंखें मूंदकर बैठी थी? कितने बड़े शार्क अभी भी खुदरा निवेशकों को धोखा दे रहे हैं? राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हर मामले में यह स्पष्ट है कि मोदी सरकार अमीरों को और अमीर बना रही है तथा आम निवेशकों को बर्बादी के कगार पर धकेल रही है।
राहुल गांधी ने 2024 की एक पोस्ट को भी साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा था कि अनियंत्रित एफएंडओ ट्रेडिंग पांच साल में 45 गुना बढ़ गई है। 90 प्रतिशत छोटे निवेशकों ने 3 वर्षों में 1.8 लाख करोड़ रुपये खो दिए हैं। सेबी को उन तथाकथित बड़े खिलाड़ियों के नाम उजागर करने चाहिए जो उनके खर्च पर मुनाफा कमा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार में वोटर लिस्ट से गरीब का वोट गायब करने की साजिश, चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा आरोप
सेबी ने लगाया था प्रतिबंध
डेरिवेटिव सेगमेंट में पोजिशन लेकर शेयर सूचकांकों में कथित रूप से हेरफेरी करने के मामले में बाजार नियामक सेबी ने अमेरिकी ट्रेडिंग कंपनी जेन स्ट्रीट समूह को प्रतिभूति बाजारों से प्रतिबंधित कर दिया था। जेन स्ट्रीट समूह ने जनवरी, 2023 से मई, 2025 के बीच 21 से अधिक एक्सपायरी डे में नकदी में कई बड़े ट्रेड किए थे। इंडेक्स को प्रभावित कर मुनाफा कमाने के लिए बाजार में अपने भारी पोजिशन का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन