{"_id":"5da4c72c8ebc3e93d56cd387","slug":"rahul-gandhi-revealed-nobel-winner-abhijit-mukherjee-did-big-work-for-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने किया खुलासा, नोबेल विजेता अभिजीत मुखर्जी ने कांग्रेस के लिए किया था बड़ा काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी ने किया खुलासा, नोबेल विजेता अभिजीत मुखर्जी ने कांग्रेस के लिए किया था बड़ा काम
Tue, 15 Oct 2019 01:00 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:00 AM IST
सार
- कांग्रेस की न्याय स्कीम में अभिजीत बनर्जी का था दिमाग
- अभिजीत बनर्जी को कांग्रेस और राहुल गांधी ने दी बधाई
- राहुल ने खुद से जुड़े होने का श्रेय लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला
विज्ञापन
Abhijit Banerjee and Rahul Gandhi
- फोटो : Twitter OpIndia.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के आर्थिक घोषणापत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत मुखर्जी की भी भूमिका थी। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस गरीबी हटाने की जिस बहुप्रचारित और चर्चित 'न्याय' स्कीम को लेकर मैदान में उतरी थी उसे तैयार करने और तानाबाना बुनने में अभिजीत बनर्जी का भी दिमाग लगा था।
विज्ञापन
जैसे ही अभिजीत बनर्जी के नाम की घोषणा हुई कांग्रेस पार्टी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्हें खुद से जुड़े होने का श्रेय लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर अभिजीत बनर्जी को बधाई दी है।
विज्ञापन
राहुल ने भी अपने ट्वीट में बताया कि अभिजीत ने कांग्रेस की न्याय योजना की अवधारणा में मदद की थी जो गरीबी को नष्ट करने और भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की शक्ति थी। राहुल ने इसी बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला और लिखा कि न्याय के बजाय अब हमारे पास मोदीनॉमिक्स है, जो अर्थव्यवस्था को नष्ट कर रहा है और गरीबी को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी ने घोषणापत्र तैयार करने में कुछ बड़े अर्थशास्त्रियों की राय और मदद ली थी जिसमें अभिजीत भी प्रमुख सलाहकारों में थे। गरीब परिवारों को प्रति माह छह हजार रुपए देने का सुझाव उनका ही था। ताकि गांवों में भी गरीब खरीदारी करे और अर्थव्यवस्था में तेजी आए। अभिजीत ने नोटबंदी को लेकर भी अर्थव्यवस्था में नुकसान की बात कही थी। कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर में लिखा है कि गरीबी दूर करने के लिए उनके अविश्वसनीय काम पर देश को गर्व है।