{"_id":"621cf656ee6ff472ef68e130","slug":"rahul-gandhi-releases-autobiography-of-dmk-leader-mk-stalin-in-chennai-and-targeted-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा 370 : चेन्नई में राहुल ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- स्वतंत्र भारत में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
धारा 370 : चेन्नई में राहुल ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- स्वतंत्र भारत में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा
Mon, 28 Feb 2022 09:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 28 Feb 2022 09:51 PM IST
सार
बीएसएफ की शक्तियों को बढ़ाने पर राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में सैकड़ों किलोमीटर जमीन एकतरफा छीन ली गई और बीएसएफ को दी गई। उन्होंने कहा कि हम हमेशा विविधता से एकता की बात करते हैं। हमारी दृष्टि विविधता से एकता है, उनकी दृष्टि अनुरूपता से एकता है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन पर लिखी किताब उंगालिल उरुवन चेन्नई में विमोचन किया। इस दौरान अपने संबोधन के दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। भाजपा पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अनुच्छेद 370 को खत्म करने को लेकर कहा कि यह ऐसा कदम है जो पहले कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन
राहुल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग अब खुद पर शासन नहीं करते हैं, उत्तर प्रदेश, गुजरात के नौकरशाह उन पर शासन करते हैं। दरअसल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की आत्मकथा के विमोचन के मौके पर बोलते हुए नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला द्वारा कश्मीर को एक केंद्र शासित प्रदेश में विभाजित करने पर पर अफसोस जताया। जिस पर राहुल गांधी ने भी टिप्पणी की।
विज्ञापन
इसके अलावा, बीएसएफ की शक्तियों को बढ़ाने का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में सैकड़ों किलोमीटर जमीन एकतरफा छीन ली गई और बीएसएफ को बिना किसी सवाल या चर्चा के दी गई। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हम हमेशा विविधता से एकता की बात करते हैं। हमारी दृष्टि विविधता से एकता है, उनकी दृष्टि अनुरूपता से एकता है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने आगे बोलते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि न्यायपालिका, चुनाव आयोग और मीडिया पर एक-एक करके हमला किया जा रहा है, लेकिन भाजपा को किसी भ्रम में नहीं होना चाहिए हम उनसे लड़ने और हराने आ रहे हैं।
किताब के विमोचन के मौके पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री यहां आते हैं तो तमिलनाडु के लोगों पर कोई और विचार थोपने की कोशिश करते हैं। उन्हें समझ में नहीं आता कि तमिलनाडु केवल 2 शब्द नहीं है, बल्कि 3,000 साल हैं। वह राज्य और देश का अपमान करते हैं।
इस मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला उपस्थित थे।