{"_id":"6407276708f2849a0c0ac127","slug":"rahul-gandhi-rahul-again-claimed-mike-is-often-turned-off-lok-sabha-speaker-had-expressed-displeasure-2023-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: राहुल ने पहली बार नहीं की माइक बंद करने की बात, लोकसभा अध्यक्ष भी सदन में जता चुके हैं नाराजगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: राहुल ने पहली बार नहीं की माइक बंद करने की बात, लोकसभा अध्यक्ष भी सदन में जता चुके हैं नाराजगी
Tue, 07 Mar 2023 05:47 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Tue, 07 Mar 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन दौरे पर हैं। राहुल ने सोमवार को लंदन में हाउस ऑफ पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स में ब्रिटिश सांसदों को संबोधित किया। कांग्रेस नेता ने ब्रिटिश सांसदों से कहा कि हमारे यहां लोकसभा में अक्सर विपक्षी सदस्यों के माइक को बंद कर दिया जाता है। राहुल ने इसके साथ ही भारत के लोकतंत्र को भी खतरे में करार दिया और कहा कि भारत में लोकतांत्रिक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं हैं। राहुल के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने इसे लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी सवाल पूछे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
- फोटो :
ANI
राहुल के बोलने की आजादी पर सेसंर लगने वाले बयान के बाद, हमनें भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद में राहुल गांधी ने कहां-कहां भाषण दिए, इसका विश्लेषण तैयार किया। इसमें सामने आया कि ये पहला मौका नहीं है जब राहुल ने इस तरह का बयान दिया है। इससे पहले भी राहुल कई बार कह चुके हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता।
हालांकि, जनवरी में संपन्न भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने कई बार भाषण दिए। यात्रा के बाद भी वह कई अहम मौकों पर संबोधन करते नजर आए। यहां तक कि संसद में भी उन्होंने लंबा भाषण दिया था। आइये जानते हैं इन भाषणों में राहुल ने क्या-क्या कहा?

भारत जोड़ो यात्रा समापन समारोह
- फोटो :
बासित जरगर
7 सितंबर 2022 : पिछले साल सात सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यात्रा की शुरुआत अपने भाषण से की थी। उन्होंने कहा था कि लाखों भारतीय भारत जोड़ो यात्रा की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं।
22 सितंबर 2022 : केरल में राहुल गांधी ने भाषण दिया। उन्होंने कहा, 'हम भारत को विभाजित और घृणा से भरने नहीं देंगे।'
24 सितंबर 2022 : केरल में राहुल गांधी ने भाषण में कहा, '5-6 सबसे अमीर भारतीय इस भाजपा सरकार को नियंत्रित करते हैं।'
2 अक्टूबर 2022: भारी बारिश के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के मैसूरु में भाषण दिया और राज्य सरकार पर हमला बोला।
8 अक्तूबर 2022: राहुल गांधी ने कर्नाटक में कहा- इतिहास में पहली बार बीजेपी भारतीय किसानों पर टैक्स लगा रही है।
11 अक्तूबर 2022: राहुल गांधी ने कर्नाटक में कहा- हम एक ऐसे भारत के लिए चल रहे हैं जहां हमारी बहनें सड़कों पर खुद को सुरक्षित महसूस करें।
16 अक्तूबर 2022: राहुल गांधी ने कर्नाटक में कहा- बीजेपी ने भारत को अब तक की सबसे ज्यादा बेरोजगारी दी है।
21 अक्तूबर 2022 : राहुल गांधी ने कर्नाटक में कहा- 'खाने नहीं दूंगा' का जुमला देने वाले कर्नाटक में ‘40% कमीशन‘ की सरकार चलाते हैं।
30 अक्तूबर 2022 : राहुल गांधी ने तेलंगाना में कहा- दुनिया की कोई भी शक्ति भारत की आवाज को दबा नहीं सकती।
9 नवंबर 2022 : राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कहा- संसद में माइक ऑफ कर देते हैं, लेकिन देश की आवाज उठाने से भाजपा हमें रोक नहीं पाएगी।
14 नवंबर 2022 : राहुल गांधी ने महाराष्ट्र कहा- भाजपा, GST और नोटबंदी इस सरकार की पॉलिसी नहीं हैं, जनता के खिलाफ हथियार हैं।
15 नवंबर 2022 : राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के हिंगौली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- भाजपा, भगवान बिरसा मुंडा की विचारधारा पर हमला कर रही है।
18 नवंबर 2022 : राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा- अगर प्रधानमंत्री किसानों की आवाज सुनते, तो किसानों को आत्महत्या नहीं करनी पड़ती।
21 नवंबर 2022 : राहुल गांधी ने गुजरात में कहा- भाजपा का यहां 2C - करप्शन & कमीशन मॉडल है।
26 नवंबर 2022 : राहुल गांधी ने महू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा- BJP-RSS सामने से बाबासाहेब की फोटो पर फूल चढ़ाते हैं, और पीछे से उनके दिये संविधान पर वार करते हैं।
27 नवंबर 2022 : राहुल गांधी ने इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा- भाजपा की ‘मनी ट्रांसफर स्कीम’ में गरीबों से पैसा छीनकर 'मित्रों' को ट्रांसफर किया जा रहा है।
24 दिसंबर, 2022 : राहुल गांधी ने लाल किले में भारत जोड़ो यात्रा को संबोधित करते हुए कहा- ध्यान भटका कर, जनता की जेब काट रही है सरकार।
7 फरवरी 2023 : राहुल गांधी लोकसभा में अदाणी मुद्दे पर बोले और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अदाणी का बिजनेस बढ़ा रहे हैं।
13 फरवरी 2023 : वायनाड, केरल में राहुल गांधी बोले- एक दिन पीएम को सच का सामना करना पड़ेगा।
26 फरवरी 2023 : रायपुर में कांग्रेस के 85 वें अधिवेशन में भाषण दिया। उन्होंने कहा- कांग्रेस का हर कार्यकर्ता, देश के लिए खून-पसीना देने को तैयार है।
3 मार्च 2023: राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल में व्याख्यान दिया।
6 मार्च 2023:लंदन में डायस्पोरा के साथ बातचीत में राहुल बोले- 'विदेशों में बसे भारतीय हमारे सम्मान की संस्कृति के चमकते उदाहरण हैं।'

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला
- फोटो :
संसद टीवी
ओम बिरला ने 'स्पीकर माइक बंद कर देते हैं' वाले बयान का जवाब दिया था
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई बार कहा कि उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि सरकार विपक्ष की आवाज को संसद में बोलने तक नहीं दे रही है। पिछले महीने बजट सत्र के दौरान जब राहुल ने लोकसभा में अपना 52 मिनट लंबा भाषण समाप्त किया, तो स्पीकर ओम बिरला ने यह कहते हुए टोक दिया, "हमें सदन के बाहर यह टिप्पणी करने से भी बचना चाहिए कि स्पीकर माइक बंद कर देते हैं'। इसके बाद भी राहुल अपनी बात पर कायम रहे थे। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को पलट कर कहा था कि ऐसा होता है।