फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi Rae Bareli seat wayanad seat Communist Party of India and other parties leader reaction

Congress: राहुल गांधी के रायबरेली से सांसद बने रहने के फैसले को भाकपा नेता ने सराहा, IUML ने भी दिया समर्थन

Tue, 18 Jun 2024 01:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 18 Jun 2024 01:05 PM IST
सार

एनी राजा ने राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से सांसद बने रहने को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में राहुल गांधी जैसे प्रमुख नेता के लिए हिंदी पट्टी में काम करना जरूरी है।

विज्ञापन
Rahul gandhi Rae Bareli seat wayanad seat Communist Party of India and other parties leader reaction
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से सांसद बने रहने और केरल की वायनाड सीट को छोड़ने का फैसला किया। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेता एनी राजा ने इस फैसले के लिए राहुल गांधी की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में यह आवश्यक था। वायनाड से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली एनी राजा ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने देश के मौजूदा कानूनों के अनुसार एक निर्वाचन क्षेत्र खाली करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


एनी राजा ने इसे लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में राहुल गांधी जैसे प्रमुख नेता के लिए हिंदी पट्टी में काम करना जरूरी है। इसलिए, इस फैसले में कुछ भी गलत नहीं है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या प्रियंका गांधी के इंडी गठबंधन के साझा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की संभावना है, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "यह इंडी गठबंधन के भीतर लिया गया फैसला था कि केरल में एलडीएफ और यूडीएफ अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे।"
विज्ञापन


भाकपा नेता ने कहा कि इस निर्णय में कोई भी बदलाव केवल इंडिया गठबंधन और इसके सदस्य ही ले सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, यह जानकर खुशी हुई कि कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव में एक महिला को मैदान में उतारने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
द्रमुक, भाजपा और अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी दी प्रतिक्रिया
राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के फैसले पर द्रमुक नेता टीकेएस इलांगोवन ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि केरल के लोग बहुत स्पष्ट हैं। मैंने देखा कि केरल के लोगों ने फैसला कर लिया है कि राज्य को कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा चलाया जाना चाहिए और केंद्र में कांग्रेस की सरकार होनी चाहिए। मुझे लगता है कि प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रही है और वह बहुत अच्छे अंतर से जीतेगी।"

प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा नेता अनिल एंटनी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी अपने कार्यों से यह दिखा रही है कि वह एक परिवार की पार्टी और परिवार के लिए पार्टी है। राहुल गांधी ने आखिरी मिनट तक वायनाड की जनता से यह छिपाकर रखा कि वह दूसर स्थान से चुनाव लड़ रहे हैं। पूरे देश को हमारे प्रधानमंत्री पर भरोसा है। लोगों के लिए विकल्प स्पष्ट है।" 


राहुल गांधी के रायबरेली सीट से सांसद बने रहने और प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के राष्ट्रीय महासचिव पीके कुंहालीकुट्टी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आईयूएमएल पहले ही इस फैसले का स्वागत कर चुका है। यह एक अच्छा फैसला है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी यहां से जीत हासिल करेंगी। इससे इंडी गठबंधन मजबूत होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed