फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Protect the India inside yourself

राहुल गांधी : भारत हमारे अंदर, उसकी रक्षा करें 

Mon, 16 Aug 2021 09:09 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 16 Aug 2021 09:09 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केरल के अनाथालय के बच्चों से बात की। उन्होंने कहा कि हम भारत को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो हमें अपने अंदर के भारत की रक्षा करनी होगी। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi Protect the India inside yourself
rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बच्चों से अपील की कि वे अपने अंदर के भारत की रक्षा करें। यह बात उन्होंने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केरल के मल्लपुरम स्थित अनाथालय के बच्चों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारत हमसे अलग नहीं है। भारत हमारे अंदर है, हम सभी के अदंर है। अगर हम मजबूत भारत बनाना चाहते हैं, तो हमें उसकी रक्षा करनी होगी। देश के लिए जो कुछ भी अच्छा हो, करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह अच्छी शुरुआत होगी। केरल के मरकज़ दरुनाजाथ बनाथ अनाथालय के बच्चों को संदेश देते हुए उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो भी अपलोड किया। 

विज्ञापन


हमें करना होगा लोकतांत्रिक व्यवहार 
उन्होंने कहा कि अगर हम भारत को लोकतांत्रिक देश बनाना चाहते हैं। तो हमें अपने दोस्तों को प्रभावित करने वाले निर्णय लेने से पहले उनसे बात करनी चाहिए। अगर हम भारत के लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं तो हमें लोकतांत्रिक व्यवहार भी करना होगा। आगे कहा कि अगर भारत में लोग लोकतांत्रिक व्यवहार करना शुरू कर दें, महिलाओं को सम्मान देना शुरू कर दें तो भारत असल में लोकतांत्रिक देश कहलाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें भारत की आत्मा को बचाना होगा। इसके साथ ही उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी बच्चों से की। बच्चों से उम्मीद बनाए रखने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed