फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Tweet Press Conference News in Hindi coronavirus migrant workers lockdown economy modi govt

Rahul Gandhi: लॉकडाउन पूरी तरह से फेल, प्रधानमंत्री आगे की रणनीति बताएं: राहुल गांधी

Tue, 26 May 2020 01:15 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 26 May 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Tweet Press Conference News in Hindi coronavirus migrant workers lockdown economy modi govt
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Youtube

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में चार चरणों में लगाए गए लॉकडाउन के विफल रहने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि आगे कोरोना संकट से निपटने और जरूरतमंदों को मदद देने की उनकी रणनीति क्या है? देश में जारी लॉकडाउन के बीच मंगलवार को चौथी बार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों से बातचीत की।

विज्ञापन


मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लॉकडाउन पूरी तरह से फेल हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उम्मीद थी कि कोरोना 21 दिन में नियंत्रित हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने अपनी पुरानी मांग दोहराते हुए यह भी कहा कि गरीबों और मजदूरों को 7500 रूपये की मदद दी जाए और राज्य सरकारों को केंद्र की तरफ से पूरी मदद मिले।
विज्ञापन

 
राहुल ने कहा कि लॉकडाउन को 60 दिन हो चुके हैं और संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत उन देशों में से है जहां कोरोना के मामले सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री और उनके दिशा-निर्देश स्टाफ से यह उम्मीद नहीं की थी कि ऐसा होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा, कुछ सप्ताह पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम 21 दिनों में कोविड को पराजित कर देंगे। यह उनकी उम्मीद थी। लेकिन आज मामले लगातार बढ़ रहे हैं। चार चरण के लॉकडाउन हो गए और 60 दिन हो गए। भारत पहला देश है जो बीमारी के बढ़ने पर लॉकडाउन हटा रहा है। यह स्पष्ट है कि भारत का लॉकडाउन विफल हुआ हैं। जो लक्ष्य मोदी जी का था, वह पूरा नहीं हुआ है। 

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री से सवाल किया, हम पूछना चाहते हैं कि अब आप की रणनीति क्या है? लॉकडाउन को आप किस तरह से देखते हैं? गरीबों, मजदूरों और एमएसएमई की कैसे मदद करेंगे? राहुल गांधी ने कहा, हम कांग्रेस शासित राज्यों में गरीबों और किसानों को पैसे दे रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से उचित मदद के बिना राज्य अपना कामकाज नहीं कर सकते। 
 

राहुल ने चीन और नेपाल के साथ सीमा विवाद को लेकर भी सरकार को घेरा। राहुल ने कहा कि सीमा विवाद पर सरकार का रुख साफ नहीं है और उसे देश को बताना चाहिए कि सच क्या है, नेपाल में क्या हुआ, ऐसा क्यों हो रहा है? लद्दाख में क्या हो रहा है? इन मामलों में पारदर्शिता होनी चाहिए। हमें मालूम होना चाहिए कि क्या हो रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed