फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi present day mir jafar of indian politics demand apology by sambit patra

Rahul Gandhi: भाजपा ने राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का मीर जाफर! कहा- वह हमेशा देश का अपमान करते हैं

Tue, 21 Mar 2023 11:34 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 21 Mar 2023 11:34 AM IST
सार

भाजपा नेता ने कहा कि वह देश का अपमान करते हैं और विदेशी ताकतों को भारत के मामलों में दखल देने की मांग करते हैं! यह कांग्रेस और राहुल गांधी की साजिश है। 

विज्ञापन
rahul gandhi present day mir jafar of indian politics demand apology by sambit patra
भाजपा नेता संबित पात्रा - फोटो : ANI

विस्तार

राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान पर राजनीति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा द्वारा लगातार राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरने की कोशिश की जा रही है और माफी मांगने की मांग की जा रही है। ताजा हमला भाजपा नेता संबित पात्रा ने किया है। संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का मीर जाफर बता डाला। 

विज्ञापन


'राहुल गांधी को माफी मांगनी होगी'
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को संसद में माफी मांगनी होगी। वह हमेशा देश को बदनाम करते हैं। वह आज के समय के भारतीय राजनीति के मीर जाफर हैं। वह  देश का अपमान करते हैं और विदेशी ताकतों को भारत के मामलों में दखल देने की मांग करते हैं! यह कांग्रेस और राहुल गांधी की साजिश है। राहुल गांधी संसद की कार्यवाही में कम शामिल होते हैं लेकिन ये भी कहते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: BJP सांसदों से बहस, फिर राहुल गांधी ने लंदन में दिए गए अपने बयानों पर दी सफाई, जानें क्या बोले?
विज्ञापन
विज्ञापन


'हम माफी मंगवाकर रहेंगे'
भाजपा नेता ने कहा कि ऐसा नहीं है कि राहुल गांधी बिना माफी मांगे निकल जाएंगे..माफी तो उन्होंने मांगनी पड़ेगी, हम मंगवा कर रहेंगे। राफेल केस में भी उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी और उन्हें संसद के पटल पर भी माफी मांगनी पड़ेगी। राहुल गांधी ने विदेशी ताकतों को भारत आने और लोकतंत्र बचाने का निमंत्रण दिया है। मणिशंकर अय्यर और राहुल गांधी एक जैसा काम कर रहे हैं, दोनों देश को बदनाम कर रहे हैं।  पात्रा ने तंज कसते हुए कहा कि आखिर, शहजादा, नवाब बनना चाहता है।

राहुल गांधी भारतीय संविधान की पाकिस्तान के आईएसआई में समानता बता रहे हैं। राहुल गांधी का कहना है कि देश में मीडिया, न्यायपालिका मजबूर हैं। इससे पहले सोमवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भी बयान जारी कर राहुल गांधी पर निशाना साधा था और विदेश में दिए उनके बयान को लेकर माफी की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed